लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना वायरस का टीका बनाएगा चीन, परीक्षण करेगा पाकिस्तानियों पर!

By भाषा | Updated: April 24, 2020 07:48 IST

Coronavirus: चीन की एक प्रमुख दवा कंपनी ने कोविड-19 के लिए विकसित किये जा रहे टीके के परीक्षण के लिए पाकिस्तान के एक प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान से सहयोग मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने टीके के क्लिनिकल ​​परीक्षण के लिए पाकिस्तान से मांगा है सहयोगदुनिया भर में कोरोना वायरस के टीके के खोज पर चल रहा है काम, पाकिस्तान ने अभी नहीं लिया है चीन के प्रस्ताव पर कोई फैसला

चीन की एक प्रमुख दवा कंपनी ने पाकिस्तान के एक प्रमुख राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान को कोविड-19 के लिए विकसित किये जा रहे टीके के क्लिनिकल ​​परीक्षण में सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी मिली।

डॉन समाचार पत्र की वेबसाइट ने बताया कि पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) को चाइना साइनोफार्म इंटरनेशनल कोर से पाकिस्तान में कोविड-19 के टीके के क्लिनिकल परीक्षण का प्रस्ताव मिला है।

चाइना साइनोफार्म इंटरनेशनल कोर के महाप्रबंधक ली कैन ने एनआईएच के कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ आमेर इकराम को निमंत्रण पत्र भेजा था।

इकराम ने कहा कि अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन चीनी दवा प्रमुख के साथ काम करना पाकिस्तान के लिए बड़ी बात होगी।

इकराम ने कहा कि पाकिस्तान में होने वाले क्लिनिकल ​​परीक्षणों से यह लाभ होगा कि यदि टीका सफल साबित होता है, तो देश इसे उच्च प्राथमिकता के आधार पर खरीद सकेगा। एनआईएच एक स्वायत्त संगठन है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला