दुनिया के वो देश जहां समलैंगिक शादी अब 'हौवा' नहीं है

By भारती द्विवेदी | Published: January 8, 2018 08:10 PM2018-01-08T20:10:41+5:302018-01-08T20:12:36+5:30

साल 2017 तक 29 देशों में सेम सेक्स मैरेज को लीगल कर दिया है।

Countries Where Same Sex Marriage Has Been legalized | दुनिया के वो देश जहां समलैंगिक शादी अब 'हौवा' नहीं है

दुनिया के वो देश जहां समलैंगिक शादी अब 'हौवा' नहीं है

धारा-377 ये एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर हर किसी का अपना नजरिया है। किसी-किसी के लिए ये उतना ही नैचुरल है, जितना कि एक लड़का-लड़की की शादी। वहीं कुछ लोगों के लिए ये एक टैबू है, बीमारी है। आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो समलैंगिक सेक्स को अपराध मानने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 377 पर पुनर्विचार करेंगे। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को बरकरार रखने वाले अपने पहले के आदेश पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया है। 

न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि हमारे पहले के आदेश पर पुनर्विचार किए जाने की जरूरत है। अदालत ने यह आदेश 10 अलग-अलग याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि आईपीसी की धारा 377 अनुच्छेद 21 (जीने का अधिकार) और अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन है।

हाल ही में आस्ट्रेलिया संसद में समलैंगिक शादी को लेकर बहस हुई थी। इस बहस ने पूरी दुनिया का ध्यान इस मुद्दे पर खींचा। आस्ट्रेलिया में समलैंगिक शादी को मान्यता मिल गई। फिलहाल हम आपको बताते है उन देशों के बारे में जहां समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता मिल चुकी है। साल 2017 तक 29 देशों में सेम सेक्स मैरेज को लीगल कर दिया है।

नीदरलैंड

साल 2000 के दिसंबर में नीदरलैंड ने सेम सेक्स मैरेज को लीगल करनेवाला पहला देश बना। डच पार्लियामेंट ने बिल पारित करके एक ही लिंग के विवाह,तलाक और बच्चा गोद लेने का कानून बनाया। बिल में कहा गया कि- शादी एक कॉट्रैक्ट है, जो दो अलग-अलग सेक्स वाले या सेम सेक्स वाले के बीच हो सकता है

ऐसा करके नीदरलैंड दुनिया का पहला देश बन गया जहां गे कपल्स को शादी करने और बच्चे अडॉप्ट करने की स्वतंत्रता मिली। हालांकि संसद ने इसे पारित किया था, देश के सभी क्रिश्चयन डेमोक्रैट के सांसद ने इसके खिलाफ वोट किया था। उसके बाद भी अप्रैल 2001 में यह लागू हुआ जिससे बाद पूरी दुनिया में इसके समर्थन में कानून लाए गए।

बेल्जियम

बेल्जियम जनवरी 2003  में दुनिया का दूसरा देश बना जिसने गे शादियों को कानूनी मान्यता दी। वहां के संसद ने सेम सेक्स कपल को हेट्रोसेक्सयूएल कपल के बराबर अधिकार देने के समर्थन के बाद इस कानून को अगले साल गर्मी में लागू कर दिया।

आस्ट्रेलिया

आस्ट्रेलिया में एक पोस्टल सर्वे हुआ जिससे पता चला कि वहां कि जनता गे मैरेज को सपोर्ट करती हैं। जिसके बाद दिसंबर 2017 में सेम सेक्स मैरैज को वहां लीगलाइज किया था। 

आस्ट्रिया

आस्ट्रिया के हाईकोर्ट ने फैसला किया कि किसी को सेक्शुअल ओरिएंटेशन के आधार पर शादी से रोकना पक्षपात करने के बराबर है। साल 2010 से यहां सेम सेक्स कपल को सिविल पार्टनरशिप करने और बच्चे अडॉप्ट करने की छूट दी गई थी। 2019 में कोर्ट ने शादी करने और इज़ाज़त दे दी 

माल्टा

माल्टा के सांसदों ने जुलाई 2017 में सेम सेक्स शादी को कानूनी वैद्यता दी। प्रधानमंत्री जोसेफ मसकट ने अपने चुनाव कैंपेन के दौरान ऐसा करने का वादा किया था। 

जर्मनी

जर्मनी के सांसदों ने गे-मैरेज को कानूनी वैद्यता जून 2017 में दिलाई और पूरे देश की जनता ने उनका समर्थन किया। जर्मनी की चांसेलर एंजेला मार्केल ने इसके खिलाफ वोट किया था लेकिन कंजरवेटिव पार्टी के अन्य लोगों को अपनी सोच के हिसाब से इस मामले में वोट करने की आजादी दी थी।

कोलंबिया

कोलंबिया में अप्रैल 2016 में यहां के उच्च न्यायालय ने गे-मैरेज को कानूनी वैद्यता दी। इससे पहले सेम सेक्स कपल्स सिविल पार्टनरशिप कर के साथ रह सकते थे।

यूनाइटेड स्टेटस

जून 2015 में यूएस के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 14वें अमेंडमेंट के अनुसार सरकार समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता देने के लिए बाध्य है। इस फैसले के बाद लोगों ने भी ऐसे शादियों का समर्थन किया। इस अचानक के डिसीजन के बाद अमरीकी लोग गे-मैरेज के समर्थन में आ गए।

ग्रीनलैंड 

ग्रीनलैंड ने गे-मैरेज को मई 2015 में एक बिल पारित कर कानूनी मान्यता दी। यह द्वीप जो कि डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है है , जहां सेम सेक्स शादी के डेनमार्क के जून 2012 में लागू हुआ कानून नही था

आयरलैंड 
मई 2015 में आम जनता की राय लेकर आयरलैंड ने गे-मैरेज को कानूनी मान्यता दी। आयरलैंड लोगों कि राय लेकर समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया। 2017 में लियो वरादकर देश के पहला गे प्रधानमंत्री बने। उन्होंने ये बात आम लोगों के सामने खुलकर स्वीकारा कि वो गे हैं।

फिनलैंड
फिनलैंड के संसद ने नवंबर 2014 में बिल पारित कर देश में गे-मैरेज को कानून वैद्यता देने का प्रयास किया था। साल 2015 के फरवरी में वहां के राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर कानून बनाया। 
 
लक्जेमबर्ग

यहां चेम्बर ऑफ डेप्यूटीज ने जून 2014 में गे-मैरेज को कानूनी मान्यता देने वाले बिल पर हस्ताक्षर किया, जिसके बाद जनवरी 2015 से वहां ऐसी शादियां लीगल हुई। वहां के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल, जो कि खुद को खुलेआम गे मानते हैं- उन्होंने इसका समर्थन किया और अपने पार्टनर से शादी करने वाले यूरोपियन यूनियन के पहले राजनेता बने।

स्कॉटलैंड 

स्कॉटलैंड के संसद ने फरवरी 2014 में गे शादियों की कानूनी मान्यता के बिल को पारित किया। उसी साल दिसंबर में कानून बना साथ ही दिसंबर से सेम सेक्स कपल को सिविल पार्टनरशिप करने की अनुमति दे दी गई थी। इस नियम को इंगलेंड, वेल्स और नॉर्थरन आयरलैंड को छोड़ एक अतिरिक्त लेजिस्लेटिव बॉडी ने पारित किया था

इंगलैंड और वेल्स

क्वीन एलीजाबेथ-2 ने जुलाई 2003 में गे शादियों पर अपनी मुहर दी। उनके अप्रूवल से एक दिन पहले ब्रिटेन के संसद ने इसे पारित किया था। उस समय के प्रधानमंत्री डेविड कैमरोन ने इस कानून को लाने कि प्राथामिकता दी थी। 

ब्राजील 

ब्राजील के नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस ने गे कपल्स को शादियों के लाइसेंस देने की अनुमति मई 2013 में दी जो कि फ्रांस से एक दिन पहले था। इसे बाद ब्राजील ऐसा करने वाला सबसे बड़ा लैटिन अमरीकी देश बन गया था। 

फ्रांस 

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रानकोइस होलैंड ने देश में गे शादियों को मान्यता देने पर अपने हस्ताक्षर मई 2013 में की। कंजरवेटिव पार्टी इस कानून के खिलाफ थे पर देश के हाईकोर्ट ने इस कानून को बाद में संवैधानिक बताया। 

न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड के संसद ने अप्रैल 2013 में इस कानून को पारित किया। सेम सेक्स मैरेज कानून के पारित होने के बाद न्यूजीलैंड इस कानून को लाने वाला एशिया पैसिफिक का पहला देश बन गया। 

अर्जेंटीना

जुलाई 2010 में गे शादियों को अनुमति देने वाला अर्जेंटिना लैटिन अमेरिका में ऐसा करने वाला पहला देश था। देश की राजधानी बुएनोस एरेस ने पहले ही सेम सेक्स कपल को सिविल यूनियन बनाने की अनुमति दे दी थी।

उराग्वे

जब राष्ट्रपति जोस मुजिका ने यह कानून मई 2013 में पारित किया तो अर्जेटीना के बाद उराग्वे इस कानून को पारित करने वाला दूसरा लैटिन अमीरीकी देश बना गया। 

डेनमार्क

डेनमार्क की क्वीन मार्गेरेथे 2 ने राजकीय अनुमति वहां के संसद से बिल पारित होने के कुछ ही दिनों के अंदर जून 2012 में दे दी थी। यह देश दुनिया का पहला देश था जिसने सेम सेक्स के लोगों को 1989 में डोमेस्टिक पार्टनर की मान्यता दी थी।  

पुर्तगाल 

पुर्तगाल ने गे-मैरेज को कानूनी मान्यता जून 2010 में दी। उसी साल फरवरी में ये कानून संसद में पहली बार पास हुआ। अप्रैल में हाईकोर्ट ने पहले इसकी समीक्षा की उसके बाद मई में उस समय के राष्ट्रपति ने इस कानून पर हस्ताक्षर किया।

आइसलैंड 

आइसलैंड के संसद ने जून 2010 की में सेम सेक्स मैरेज को अनुमति देने वाले बिल पर मुहर लगाई । वहां की पूर्व प्रधानमंत्री जोहाना सिगूरदार्दोतिर उस देश की पहली महिला प्रधानंत्री थी। और जून 2009 में उन्होंने पब्लिकली ये माना कि वो गे हैं। ऐसा कहने वाली पहली राजनेता बन गई।

स्वीडेन 

स्वीडन में 2009 में गे-मैरेज को कानूनी मान्यता मिली। इस देश ने सेम सेक्स कपल्स के लिए सिविल यूनियन की अनुमति 1995 में दी थी। 
 
मेक्सिको 

2010 में मेक्सिको सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि मेक्सिको सिटी में जिन कपल को सेम सेक्स शादी को अनुमति दी गई थी वो पूरे देश मे मान्य था। उस से एक साल पहले ही शहर ने इसे कानूनी करार दिया था। कई और राज्यों ने भी इस कानून को अपना लिया है। 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य फैसले में सेम सेक्स शादियों को और आसान कर दिया था।

नार्वे

गे शादियों को कानूनी मान्यता यहां एक जनवरी 2009 में मिली जिसे वहां के संसद ने जून 2008 में पारित किया था। 2008 में आए इस नियम ने 1993 का सेम सेक्स कपल को सिविल यूनियन बनाने की अनुमति देने के नियम की जगह ली।

साउथ अफ्रीका 

साउथ अफ्रीका ने साल 2006 के नंवबर में गे शादियों को कानूनी मान्यता दी थी जिसके ठीक एक साल पहले वहां के संवैधानिक कोर्ट ने शादी के पुराने नियमों को असंवैधानिक बताया था। अफ्रीका में गे शादियों को लीगल करने वाला साउथ अफ्रीका पहला देश था।  

स्पेन 

प्रधानमंत्री जोस लुईस रोद्रीग्वेज जपातरो के नेतृत्व में 2004 में गे-मैरेज को लेकर मुहिम की शुरुआत हुई। अगले ही साल देश के संसद ने इसपर अप्रूवल बिल पारित किया जिसके बाद जुलाई 2005 में इस कानून लागू हो गया।

कनाडा 

साल 2003 समलैंगिक शादी के लिए कनाडा के कोर्ट में बहुत सी अर्जियां आने लगी। उसी साल गे-मैरेज को वहां कानूनी मान्यता मिली, जिसे कानूनी तौर पर पूरे देश में जुलाई  2005 को मान्यता मिल गई थी. सेम सेक्स मैरेज को अब यहां बहुत समर्थन मिल रहा है।

Web Title: Countries Where Same Sex Marriage Has Been legalized

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे