लाइव न्यूज़ :

बिना बिजली के रहने वालों की संख्या घटी, लेकिन वैश्विक विकास लक्ष्यों के लिए पर्याप्त नहीं है विश्व विद्युत आपूर्ति

By भाषा | Updated: May 22, 2019 15:07 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने 2015 में शिक्षा, पर्यावरण, लैंगिक समानता और ऊर्जा के क्षेत्र में 2030 तक सतत विकास के लिए 17 लक्ष्य पारित किए थे।

Open in App

विश्व में 15 करोड़ से अधिक लोगों को हर साल विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे बिजली के बिना रहने वाले लोगों की संख्या कम हुई है लेकिन यह वैश्विक विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नाकाफी है। विश्व बैंक और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि भोजन पकाने से होने वाले प्रदूषण को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के प्रयास 2015 में दुनिया के देशों द्वारा तय लक्ष्यों से काफी पीछे हैं। इस रिपोर्ट को संयुक्त रूप से पेश करने वाले अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतीह बिरोल ने कहा, ‘‘मैं दुनिया के कुछ हिस्सों, खासकर उपसहारा अफ्रीका में विश्वसनीय, आधुनिक एवं सतत ऊर्जा तक पहुंच में नाटकीय कमी को लेकर मुख्य रूप से चिंतित हूं।’’रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने 2015 में शिक्षा, पर्यावरण, लैंगिक समानता और ऊर्जा के क्षेत्र में 2030 तक सतत विकास के लिए 17 लक्ष्य पारित किए थे। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए 11 वर्ष बचे हैं लेकिन इस दिशा में देश अभी काफी पीछे हैं।इसमें कहा गया है कि हालांकि विश्व में विद्युत तक पहुंच बढ़ी है कि लेकिन यदि सरकारें विद्युत आपूर्ति की गति नहीं बढ़ाती हैं तो 2030 में भी 65 करोड़ लोग ऐसे होंगे जो अंधेरे में रहने को मजबूर होंगे और इनमें 90 प्रतिशत लोग उप-सहारा अफ्रीका के होंगेा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट