लाइव न्यूज़ :

स्पूतनिक-वी की दोनों खुराकें ले चुके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सेल्फ आइसोलेट, करीबी अफसर कोरोना वायरस से संक्रमित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 14, 2021 17:11 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीबी अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण खुद पृथक-वास में चले गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बिल्कुल स्वस्थ हैं।संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पृथक-वास में रहेंगे।रूस में अब तक कोविड-19 के 71 लाख मामले आ चुके हैं और 1,94,249 लोगों की मौत हुई है।

मॉस्कोः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया हैं। करीबी अफसरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण यह फैसला किया है।

 ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने कोविड-19 की जांच कराई लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। पुतिन कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराकें ले चुके हैं। अप्रैल में दूसरा शॉट लिया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन "बिल्कुल स्वस्थ" हैं।

प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि पुतिन कब तक पृथक-वास में रहेंगे लेकिन कहा कि वह अपना कार्य जारी रखेंगे। पुतिन किसके संपर्क में आए, इस बारे में पेसकोव ने कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमली रहमान के बीच फोन पर बातचीत हुई।

रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने रूस के पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की, बेलारूस के साथ समन्वित सैन्य अभियान में शामिल हुए और सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से भेंट की। पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा था कि जल्द ही उन्हें ‘‘पृथक-वास में जाना पड़ सकता है।’’

जब राष्ट्रपति को पता था कि उनके करीबी घेरे में कोविड-19 के मामले आ चुके हैं तो उन्होंने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत क्यों की, यह पूछे जाने पर पेसकोव ने कहा कि ‘‘डॉक्टरों की राय के बाद राष्ट्रपति ने पृथक-वास में जाने का फैसला किया और सोमवार को कार्यक्रमों से किसी को कोई खतरा नहीं हुआ।’’

रूस में अब तक कोविड-19 के 71 लाख मामले आ चुके हैं और 1,94,249 लोगों की मौत हुई है। हालिया सप्ताह में प्रतिमाह 17,000-18,000 के बीच मामले आए हैं और एक दिन में 800 लोगों की मौत हुई है। रूस में वर्तमान में कोवड-19 के संबंध में किसी तरह की पाबंदी नहीं है। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते