लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: न्यूयार्क में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना हुआ जरूरी, गवर्नर ने दिया ये आदेश

By भाषा | Updated: April 16, 2020 13:45 IST

अमेरिका में न्यूयार्क कोरोना वायरस का गढ़ बना हुआ है जहां बुधवार को इसके 11,571 और मामले सामने आये है जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 2,13,779 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयह आदेश 17 अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा।न्यूयार्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है।

न्यूयार्क: न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा है कि यहां के लोगों को अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर या चेहरा ढंककर ही निकलना होगा। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित है और ऐसी स्थितियों में जहां सामाजिक दूरी को बनाए नहीं रखा जा सकता है, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन में, तो ऐसे में अब मास्क पहना या चेहरा ढकने की आवश्यकता होगी। अमेरिका में न्यूयार्क कोरोना वायरस का गढ़ बना हुआ है जहां बुधवार को इसके 11,571 और मामले सामने आये है जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 2,13,779 हो गई है।

क्यूमो ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जिसके तहत न्यूयार्क के सभी लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा और यह आदेश 17 अप्रैल से प्रभावी हो जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप लोगों के बीच जा रहे हैं, और आप सामाजिक दूरी को नहीं बनाये रख सकते हैं, तो मास्क लगाना होगा...आपको मुझे संक्रमित करने का अधिकार नहीं है।

यदि आप ऐसे स्थानों पर जा रहे हैं जहां आप अन्य लोगों के संपर्क में आ सकते हैं और सामाजिक दूरी भी नहीं बनाकर रख सकते है तो आपके पास मास्क या नाक और मुंह को ढकने वाला कपड़ा होना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि न्यूयार्क में अस्पतालों में लोगों को भर्ती कराए जाने और आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आ रही है जोकि एक ‘‘अच्छी खबर’’ है। न्यूयार्क में 14 अप्रैल को 752 लोगों की मौत हुई, 707 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा