लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उबर ने संदिग्ध के संपर्क में आए 240 ग्राहकों के अकाउंट बंद किए

By भाषा | Updated: February 2, 2020 17:11 IST

कैब सेवा प्रदाता एप्प ने कहा कि मैक्सिको सिटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका वाले एक संदिग्ध के बारे में जनवरी में जानकारी मांगी थी। उबर ने पाया कि दो ड्राइवरों ने संदिग्ध को बैठाने के बाद 240 और लोगों को सेवाएं दी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउबर ने मैक्सिको में उन 240 ग्राहकों के अकाउंट निलंबित कर दिए है जो उन ड्राइवरों के संपर्क में आए चीन में कोरोना वायरस से 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है

उबर ने मैक्सिको में उन 240 ग्राहकों के अकाउंट निलंबित कर दिए है जो उन ड्राइवरों के संपर्क में आए होंगे जिन्होंने जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध व्यक्ति को अपने वाहन में बैठाया था। चीन में कोरोना वायरस से 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और देश के बाहर 100 से अधिक लोग इसकी चपेट में आए हैं।

मैक्सिको में कोरोना वायरस के संक्रमण के एक मामले की पुष्टि हुई है। कैब सेवा प्रदाता एप्प ने कहा कि मैक्सिको सिटी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका वाले एक संदिग्ध के बारे में जनवरी में जानकारी मांगी थी। उबर ने पाया कि दो ड्राइवरों ने संदिग्ध को बैठाने के बाद 240 और लोगों को सेवाएं दी थीं।

कंपनी ने टि्वटर पर एक बयान में कहा, ‘‘हमने इन दो ड्राइवरों तथा 240 ग्राहकों के अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद किए जाने की जानकारी भेज दी है।’’ मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह उन लोगों को निगरानी में रखेगा जो कोरोना वायरस की चपेट में आए संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इस व्यक्ति की पहचान चीन के एक पर्यटक के रूप में हुई जो देश से रवाना हो चुका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनउबर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल