लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण कोरिया में हजारों जोड़ों ने शादी रचाई, कुछ ने पहने मास्क, चर्च ने बांटे 30 हजार लोगों को मास्क

By भाषा | Updated: February 7, 2020 14:08 IST

दक्षिण कोरियाः अधिकारी जंग यंग-चुल ने कहा कि लेकिन चीन के अनुयायियों को समारोह में न आने के लिए कहा गया है। इस समारोह में 64 देशों के करीब 6,000 जोड़ों ने शादी की। 

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के फैलने की चिंताओं के बावजूद शुक्रवार को यूनिफिकेशन चर्च में एक सामूहिक समारोह में हजारों जोड़ों ने शादी रचाई। चर्च ने 30,000 लोगों को मास्क बांटे लेकिन उनमें से कुछ ने ही इन्हें पहना।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के फैलने की चिंताओं के बावजूद शुक्रवार को यूनिफिकेशन चर्च में एक सामूहिक समारोह में हजारों जोड़ों ने शादी रचाई, जिनमें से कुछ ने चेहरे पर मास्क लगाकर शादी की। चर्च ने 30,000 लोगों को मास्क बांटे लेकिन उनमें से कुछ ने ही इन्हें पहना।चोई जी-यंग ने कहा, ‘‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज शादी कर रही हूं। यह झूठ होगा अगर मैं कहूं कि संक्रमण को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि मैं आज वायरस से सुरक्षित रहूंगी।’’ पड़ोसी देश चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के दक्षिण कोरिया में 24 मामले सामने आए हैं।सियोल ने हाल फिलहाल में वुहान में रहे विदेशियों को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है। उत्सवों, दीक्षांत समारोहों तथा कोरियाई-पॉप आयोजनों को संक्रमण फैलने के खतरे को भांपते हुए रद्द किया जा रहा है और अधिकारियों ने धार्मिक समूहों से इसे फैलने से रोकने में सहयोग करने को कहा है।चर्च ने यह समारोह इसलिए आयोजित किया क्योंकि वह सुन म्योंग मून की 100वीं जन्मशती का जश्न मना रहा है। दक्षिण कोरिया में सुन म्योंग मून के अनुयायी उन्हें मसीहा बुलाते हैं।अधिकारी जंग यंग-चुल ने कहा कि लेकिन चीन के अनुयायियों को समारोह में न आने के लिए कहा गया है। इस समारोह में 64 देशों के करीब 6,000 जोड़ों ने शादी की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल