लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः रूस नहीं जाएंगे चीनी नागरिक, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने आदेश जारी कर बैन किया

By भाषा | Updated: February 19, 2020 14:20 IST

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में कहा गया है कि प्रवेश पर प्रतिबंध बृहस्पतिवार आधी रात से प्रभावी हो जाएगा। सरकार ने मंगलवार को कहा था कि चीन में महामारी की खराब होती स्थिति के मद्देनजर उसने यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने चीन और मंगोलिया से लगती अपनी लंबी जमीनी सीमा को बंद कर चीन के लोगों का आना बंद कर दिया है।प्रतिबंध का असर रूस के हवाई अड्डों पर उड़ान बदलने वाले यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। 

रूस ने चीन में कोरोना वायरस फैलने और कई देशों में इसके मामले सामने के बाद संक्रमण से बचने के लिए चीन के नागरिकों के रूस आने पर अस्थाई तौर पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया है।

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के हस्ताक्षर वाले एक आदेश में कहा गया है कि प्रवेश पर प्रतिबंध बृहस्पतिवार आधी रात से प्रभावी हो जाएगा। सरकार ने मंगलवार को कहा था कि चीन में महामारी की खराब होती स्थिति के मद्देनजर उसने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि रूस ने चीन और मंगोलिया से लगती अपनी लंबी जमीनी सीमा को बंद कर चीन के लोगों का आना बंद कर दिया है। उसने अन्य यात्रा प्रतिबंध भी लगाए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रवेश पर इस प्रतिबंध का असर रूस के हवाई अड्डों पर उड़ान बदलने वाले यात्रियों पर नहीं पड़ेगा। 

कोरोना वायरस: चीन के चिकित्सक की मौत पर डबल्यूचओ प्रमुख ने शोक जताया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) के महानिदेशक टेडरोस अधानोम घेब्रेयेसस ने चीन के एक अस्पताल के प्रमुख की मौत पर शोक जताया है। हुबई प्रांत के वुहान वुचांग अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. ल्यू झिमिंग की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को मौत हो गई थी।

सरकारी सीसीटीवी की खबर के मुताबिक 51 वर्षीय चिकित्सक को बचाने के प्रयास किए गए जो विफल रहे। कोरोना वायरस के हजारों मरीजों के इलाज में जुटे चिकित्सा पेशे से जुड़े लोग भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘डॉ. ल्यू झिमिंग के परिवार, उनके सहकर्मियों और मरीजों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’ चीन में 11 फरवरी तक 1,7156 चिकित्सा कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके थे और उनमें से छह की मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनरूसशी जिनपिंगव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला