लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से पाकिस्तान की हिली अर्थव्यवस्था, 6.1 करोड़ डॉलर नुकसान का अनुमान

By भाषा | Updated: March 7, 2020 19:00 IST

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की शुक्रवार की खबर के अनुसार एशियाई विकास बैंक का अनुमान है कि कोरोना वायरस से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 3,300 के पार पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए हैं।

इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस से 6.1 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। एशियाई विकास बैंक ने कोरोना वायरस के प्रभाव के अपने आकलन में यह अनुमान जताया है। चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रसार 97 देशों तक हो चुका है।

इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 3,300 के पार पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए हैं। यह सभी ईरान की यात्रा से लौटे हैं। इनमें से तीन मामले कराची और तीन गिलगित-बाल्टिस्तान के हैं।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की शुक्रवार की खबर के अनुसार एशियाई विकास बैंक का अनुमान है कि कोरोना वायरस से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

रपट के अनुसार, ‘‘सामान्य स्थिति में इस बीमारी से पाकिस्तान को 3.42 करोड़ डॉलर तक जबकि बहुत बुरी स्थिति में 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान झेलना पड़ सकता है।’’ रपट में कहा गया है कि बहुत बुरी स्थिति में पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 1.57 प्रतिशत का नुकसान होगा और 9,46,000 लोगों का रोजगार चला जाएगा।

'इस रपट में कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान का भी आकलन किया गया है। इसके मुताबिक सामान्य स्थिति में कोरोना वायरस के वैश्विक जीडीपी को 77 अरब डॉलर जबकि बहुत बुरी स्थिति में 347 अरब डॉलर का नुकसान होगा। सबसे अधिक प्रभाव चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। भाषा शरद महाबीर महाबीर महाबीर

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा