लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: इटली में कोरोना कहर ने ली 100 डॉक्टरों की जान, 17 हजार से अधिक लोग मरे

By भाषा | Updated: April 9, 2020 18:57 IST

विश्व में सबसे अधिक मौत इटली में हुई है। इटली में हर तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। रोम में आदमी तो आदमी डॉक्टर भी मर रहे हैं। ताजा जानकारी है कि इटली में अभी तक 100 डॉक्टरों की मौत हो गई है। टोटल मरने वाले की संख्या 17,669 है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाशित खबर के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे तथा उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है।संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है।

रोमः इटली में फरवरी में शुरू हुए कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से अब तक इस वैश्विक महामारी के कारण सौ चिकित्सकों की मौत हो चुकी है।

इटली के स्वास्थ्य संगठन एफएनओएमसीईओ ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एफएनओएमसीईओ के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, ‘‘कोविड-19 के कारण 100 चिकित्सकों की जान गई...दुर्भाग्य से शायद इस वक्त तक यह आंकड़ा 101 होगा।’’

संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले चिकित्सकों में वे सेवानिवृत्त चिकित्सक भी शामिल हैं जिन्हें सरकार ने एक महीने पहले कोरोना वायरस से लड़ाई में मदद के लिए बुलाना शुरू कर दिया था। कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक 17,669 लोगों की मौत इटली में हुई है।

इटली के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक 30 नर्सें और नर्सिंग सहायकों की भी इस संक्रमण के कारण मौत हो गई। एफएनओएमसीईओ की वेबसाइट पर संगठन के अध्यक्ष फलिप्पो एनेली ने कहा कि अब भी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों को वायरस के खिलाफ बिना किसी सुरक्षा के लड़ाई में उतारने देना न्यायोचित नहीं है। रोम के आईएसएस सार्वजिनक स्वास्थ्य संस्थान का अनुमान है कि इटली के संक्रमित लोगों में से दस फीसदी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में काम करते हैं।

इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित दो महीने की बच्ची इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गयी है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस नवजात को देश में सबसे कम उम्र की कोविड-19 मरीज माना जा रहा था। 

मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक बच्ची को अब बुखार नहीं है और उसे तथा उसकी मां दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। संक्रमण के कारण बच्ची की मां निमोनिया से जूझ रही थी लेकिन अब वह भी स्वस्थ हो चुकी है। मीडिया के मुताबिक दोनों को 18 मार्च को बारी शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उल्लेखनीय है कि इटली ने कोरोना वायरस संक्रमण से 17,669 लोगों के मरने की आधिकारिक रूप से पुष्टि की है। अब सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने संबंधी नियमों में कैसे ढील दी जाए, जिसने वायरस संक्रमण से रोज होने वाली मौतों को कम करने में मदद की है। पिछले महीने में किसी एक दिन देश में 969 लोगों की मौत हुई थी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनअमेरिकादिल्लीफ़्रांसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा