लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: पाकिस्तान में कोरोना के 2752 नए केस, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 2 लाख 46 हजार से अधिक

By भाषा | Updated: July 11, 2020 14:44 IST

देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी कुल 15,38,427 जांच हुई हैं जिनमें पिछले 24 घंटों में हुईं 23,569 जांच भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी ईद-उल-जुहा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए हैं जब कुर्बानी के लिए जानवरों को बेचने के वास्ते देशभर में मवेशी बाजार लगेंगे। देशभर के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से 1,53,134 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,752 नए मामले सामने के बाद देश में वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 2,46,351 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के चलते 65 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 5,123 हो गई है।

मंत्रालय ने स्वस्थ होने वाले लोगों की दर में भी सुधार होने की जानकारी दी जहां देशभर के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से 1,53,134 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। संक्रमण के सबसे अधिक 1,02,368 मामले सिंध से सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 85,991, खैबर-पख्तूनख्वा में 29,775, इस्लामाबाद में 13,927, बलोचिस्तान में 11,128, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,630 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,532 मामले हैं।

देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी कुल 15,38,427 जांच हुई हैं जिनमें पिछले 24 घंटों में हुईं 23,569 जांच भी शामिल हैं। इस बीच, स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर, नेशनल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (एनओसीसी) ने आगामी ईद-उल-जुहा के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तैयार किए हैं जब कुर्बानी के लिए जानवरों को बेचने के वास्ते देशभर में मवेशी बाजार लगेंगे।

एनओसीसी ने इस माह के अंत में ईद-उल-जुहा के दौरान निर्दिष्ट समयावधि के लिए शहरों के बाहरी इलाकों में मवेशी बाजार लगाने, जानवरों को बेचने वालों की अनिवार्य जांच करने और उलेमाओं (मुस्लिम विद्वानों) को मानक संचालन प्रक्रिया के क्रियान्वयन में शामिल करने का सुझाव दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?