लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस से दुनियाभर में 3200 से ज्यादा मौतें, 95000 लोग संक्रमित, कई जगह स्कूल हुए बंद

By भाषा | Updated: March 6, 2020 05:37 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस से 95,000 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में वायरस के प्रसार के बीच, सऊदी अरब ने मुस्लिम श्रद्धालुओं की उमरा यात्रा पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत इटली ने अगले कुछ हफ्तों के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है।इसके अलावा जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में भी स्कूल बंद किए गए हैं।

कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के प्रयासों के तहत इटली ने अगले कुछ हफ्तों के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है। इसके अलावा जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया समेत अन्य देशों में भी स्कूल बंद किए गए हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 95,000 लोग संक्रमित हुए हैं और 3,200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में वायरस के प्रसार के बीच, सऊदी अरब ने मुस्लिम श्रद्धालुओं की उमरा यात्रा पर रोक लगा दी है।

स्विट्जरलैंड में पहली मौत हुई है, जबकि बोस्निया और दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मामले की पुष्टि की है। यूनान में भी मामले बढ़े हैं । दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इटली से आया एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित है। कई देशों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए हैं। वहीं यूनेस्को ने बुधवार को कहा कि एक दर्जन से ज्यादा देशों में स्कूलों के बंद रहने से 29 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं।

दिल्ली में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गयी है । इटली ने 15 मार्च तक स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। यहां पर मृतकों की संख्या 107 हो गयी है । चीन के बाद सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दक्षिण कोरिया में आए हैं । सरकार ने शैक्षणिक सत्र 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है।

जापान में लगभग सारे स्कूल बंद हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अप्रैल की शुरुआत तक के लिए कक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है। ईरान में भी स्कूल बंद हैं जहां वायरस से 107 लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका में मृतकों की संख्या 11 हो गयी है। कैलिफोर्निया के गर्वनर गविन न्यूसम ने कोरोना वायरस के कारण राज्यव्यापी आपात स्थिति की घोषणा की है। वाशिंगटन और फ्लोरिडा में पहले से आपात स्थिति घोषित है।

कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के मकसद से अमेरिका में 8.3 अरब डॉलर का प्रावधान किया जा सकता है। इस संबंध में योजना को अमेरिकी संसद की मंजूरी मिल चुकी है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होना बाकी है।

फ्रांस में दो और लोगों की मौत के साथ अब तक मृतकों की संख्या छह हो गयी है और बुधवार से 92 नए मामले सामने आए हैं । फ्रांस में पहली बार एक ही दिन इतने मामले सामने आए हैं। अब तक कुल मामलों की संख्या 377 हो गयी है।

सिंगापुर में पांच नए मामले सामने आने के साथ अब तक प्रभावित लोगों की संख्या 117 हो चुकी है। चीन की तुलना में दूसरे देशों में यह वायरस अब तेजी से फैल रहा है। चीन में बृहस्पतिवार को 31 और लोगों की मौत के साथ अब तक 3,012 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही संक्रमण के 80,000 मामले सामने आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वायरस से मुकाबले के लिए कम आय और उभरते बाजारों वाले देश के लिए वह 50 अरब डॉलर की सहायता मुहैया करा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाइटलीचीनअमेरिकासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?