लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः पाकिस्तान में कुल केस 1,44,676, 20 शहर ‘हॉटस्पॉट’, सिंध प्रांत की मंत्री शेहला रजा कोरोना पॉजिटिव, अब तक 4 राजनेता की गई जान

By भाषा | Updated: June 15, 2020 21:49 IST

पाकिस्तान में कोरोना जानलेवा होते जा रहा है। देश भर में 1,44,676 केस हो गए। मरने वाले की संख्या बढ़कर 2,729 हो गई। देश में कुल 20 शहरों को ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में चिह्नित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद ने कहा कि प्रांतीय सरकार आधी रात से लाहौर के कुछ क्षेत्रों में दो सप्ताह का लॉकडाउन लागू करेगी। मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,085 लोगों की जांच की गई। देश में अभी तक 8,97,650 लोगों की जांच की गई है।मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 97 संक्रमित लोगों की जान चली गई , जिससे देश में मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोविड-19 के 5,248 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,44,676 हो गए। वहीं, देश में 97 और लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई। इसके साथ ही देश के 20 शहर अब ‘हॉटस्पॉट’ की श्रेणी में आ गए हैं।

देश के योजना मंत्री असद उमर की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) की बैठक में पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों वाले संभावित क्षेत्रों को लेकर समग्र समीक्षा की गई। बैठक के बाद बयान में कहा गया कि देश में कुल 20 शहरों को ‘हॉटस्पॉट’ के रूप में चिह्नित किया गया है जिनमें इस्लामाबाद, कराची, लाहौर, क्वेटा, पेशावर, रावलपिंडी, फैसलाबाद, मुल्तान और गुजरांवाला भी शामिल हैं। इस बीच, पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद ने कहा कि प्रांतीय सरकार आधी रात से लाहौर के कुछ क्षेत्रों में दो सप्ताह का लॉकडाउन लागू करेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 29,085 लोगों की जांच की गई। देश में अभी तक 8,97,650 लोगों की जांच की गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 54,138 रोगी, सिंध में 53,805, खैबर पख्तूनख्वा में 18,013, बलूचिस्तान में 8,177, इस्लामाबाद में 8,569, गिलगित बाल्तिस्तान में 1,129 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 647 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 97 संक्रमित लोगों की जान चली गई , जिससे देश में मरने वालों की संख्या 2,729 हो गई। वहीं 53,721 लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं। योजना आयोग के मंत्री असद उमर ने रविवार को आगाह किया था कि जुलाई के अंत तक मामले 12 लाख तक पहुंच सकते हैं।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मंत्री शेहला रजा भी कोरोना वायरस संक्रमित

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की मंत्री सैयदा शेहला रजा सोमवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गईं। ध की महिला विकास मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की वरिष्ठ नेता रजा ने अपने ट्विटर खाते पर जांच के नतीजों की तस्वीर साझा की।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की जांच के नतीजों का इंतजार है। उन्होंने लोगों से उनकी सलामती के लिये दुआ करने की अपील की। वह अपने घर पर पृथक-वास में हैं। रजा (56) से पहले पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी समेत कई नेता इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ भी धनशोधन के एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष पेश होने से पहले बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद, पीएमएल-एन नेता अहसन इकबार और मरियम औरंगजेब भी पूर्व में संक्रमित पाए जा चुके हैं। पाकिस्तान में एक प्रांतीय मंत्री समेत कम से कम चार राजनेताओं की महामारी से मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?