लाइव न्यूज़ :

इटली का वह गांव, जहां युद्ध से बड़ी विभीषिका लेकर आया Coronavirus

By भाषा | Updated: March 25, 2020 21:16 IST

इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,820 हो गई। वरतोवा की कुल जनसंख्या 4,600 है।

Open in App

इटली के गांव वरतोवा में लगी एक तख्ती पर अमूमन अखबार टांगे जाते हैं, लेकिन आज उस पर लिखे हुए शोक संदेश उस त्रासदी को बयान कर रहे हैं जिसे वहां के मेयर ने “युद्ध से भी अधिक बुरा” बताया है। 

मेयर ऑर्लैंडो गुअलदी समेत अधिकतर इतालवी लोग कोरोना वायरस महामारी से हुई तबाही की तुलना द्वितीय विश्व युद्ध से कर रहे हैं। हर शाम जब रोम में इटली में मरने वालों की संख्या पढ़कर सुनाई जाती है तब सहसा विश्वास नहीं होता। 

बुधवार को पूरे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,820 हो गई। वरतोवा की कुल जनसंख्या 4,600 है। इस गांव में जहां सालाना लगभग 60 मौतें होती वहां कोरोना वायरस से कुछ ही दिन में 36 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। गुअलदी ने एएफपी से कहा, “यह युद्ध से भी बुरी विभीषिका है।” 

कब्रिस्तान को गांव वालों के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि जनता के एकत्रित होने पर मनाही है इसलिए कब्र पर कोई फूल रखने भी नहीं जा सकता। मेयर ने कहा, “किसी की भी मौत इस तरह नहीं होनी चाहिए।” 

(तस्वीर- AFP)

वरतोवा और बरगामो शहर इटली में फैले संक्रमण के केंद्र में हैं। यहां पर संक्रमण और मौतों का आंकड़ा इस समय विश्व में सर्वाधिक और चीन के हुबेई प्रांत से आए आंकड़ों से भी अधिक है। 

एक निवासी ऑगस्टा मैगनी ने बताया कि दुर्भाग्यवश गांव में अब मास्क नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सिलाई मशीन और कपड़े से अपना मास्क खुद बनाना पड़ता था। 

एक अन्य स्थानीय ने कहा कि गांव में लगभग सभी लोग किसी न किसी तरह विषाणु के संपर्क में आए व्यक्तियों को जानते हैं। हालांकि सभी ने हार नहीं मानी है। गांव के मकानों की बालकनी पर इतालवी झंडे बंधे हैं और खिड़कियों पर बच्चों द्वारा बनाए गए चित्र टंगे हैं जिन पर लिखा है, “सब कुछ ठीक हो जाएगा।”

लेकिन गांव के मेयर लाशें गिनने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा, “एक मार्च से अब तक 36 मौतें हो चुकी हैं यह जानने के बाद ही आप समझ पाएंगे कि यहां जो हो रहा है वह कितनी बड़ी विपदा है।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना