लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का कहर: रमजान के बीच कुछ देश प्रतिबंधों में ढील देने की ओर बढ़े, कुछ ने की और सख्ती

By भाषा | Updated: April 23, 2020 14:06 IST

अमेरिका जैसे कई देश यह सोच रहे हैं कि वायरस के साथ रहकर सावधानियों के साथ किस तरह आगे बढ़ा जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले प्रतिबंधों को 22 मई तक बढ़ा दिया। अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या कम होकर 959 रह गई जिनमें से 63 गंभीर मामले हैं।

बैंकॉक: विश्व कोरोना वायरस संकट के नए चरण में गुरुवार को कुछ इंच और आगे बढ़ गया। वियतनाम और न्यूजीलैंड जैसे कुछ देश महामारी की वजह से लागू किए गए अपने बंद को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़े तो सिंगापुर और जापान जैसे अन्य देशों ने संक्रमण में वृद्धि को रोकने के लिए सख्ती दुगुनी कर दी। अमेरिका जैसे कई देश यह सोच रहे हैं कि वायरस के साथ रहकर सावधानियों के साथ किस तरह आगे बढ़ा जाए। दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अधिकारियों ने रमजान महीने की शुरुआत से पहले प्रतिबंधों को 22 मई तक बढ़ा दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मुसलमानों से आग्रह किया कि वे ‘‘हमारे साझा शत्रु-वायरस पर ध्यान दें।’’ उन्होंने दुनियाभर में सभी संघर्षों को रोकने की एक बार फिर अपील की। गुतारेस ने एक अन्य संदेश में देशों से आग्रह किया कि वे सभी की एक समान मदद करें। उन्होंने कहा कि महामारी, ‘‘एक मानवीय संकट है जो तेजी से मानवाधिकार संकट बनता जा रहा है।’’ महासचिव ने कहा कि कुछ नेता संकट का इस्तेमाल दमनात्मक कदमों के रूप में कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संदेश साफ है , ‘‘ लोग और उनके अधिकार सबसे पहले और केंद्र में होने चाहिए। ’’ संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लाखों लोगों के समक्ष भुखमरी का जोखिम है। यूरोपीय संघ ने अफ्रीका, बालकन, पश्चिम एशिया और एशिया तथा लातिन अमेरिका के हिस्सों में संवेदनशील समुदायों की मदद के लिए 20 अरब यूरो की मदद का संकल्प किया। इस बीच, चीन के अधिकारियों ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और गुरुवार को संक्रमण के केवल 10 मामले ही सामने आए।

अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या कम होकर 959 रह गई जिनमें से 63 गंभीर मामले हैं। चीन ने इसके साथ ही कई प्रतिष्ठानों को खोल दिया है। माध्यमिक और उच्च विद्य?ालय भी खुल गए हैं। वियतनाम में पिछले तीन दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसलिए देश अब प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है।

न्यूजीलैंड भी अगले महीने से प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहा है जहां गुरुवार को कोरोना वायरस के केवल तीन मामले सामने आए। वहीं, सिंगापुर में रोजाना सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। जापानी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी जापान में खड़े इटली संचालित पोत के चालक दल के सदस्यों में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!