लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण सोशल मीडिया मंच से हानिकारक और निषिद्ध सामग्री हटाने में आई बाधा, फेसबुक ने कहा

By भाषा | Updated: August 12, 2020 13:34 IST

महामारी के मद्देनजर घर से काम करने की वजह से कर्मचारियों का सामग्री भेजने में आई परेशानियों के कारण कम्पनी आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री, यौन उत्पीड़न आदि से जुड़ी कम ही सामग्री फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा पाई।

Open in App
ठळक मुद्देनियमों का उल्लंघन करने वाली लोगों की पोस्ट, तस्वीरें और अन्य सामग्री खोजने के लिए प्रौद्योगिकी पर अधिक निर्भर हो रही है। अधिकतर समीक्षक घर से काम कर रहे हैं क्योंकि ‘‘ यह सुरक्षित है’’ और केवल थोड़े लोग ही कार्यालय से काम कर रहे हैं। तकनीक में सुधार हो रहा है लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में हम अब भी लोगों की समीक्षा की गई सामग्री पर भरोसा करते हैं।

आकलैंडः फेसबुक ने कोविड-19 के कारण सोशल मीडिया मंच से हानिकारक और निषिद्ध सामग्री हटाने में बाधा उत्पन्न होने की बात स्वीकार की है।

महामारी के मद्देनजर घर से काम करने की वजह से कर्मचारियों का सामग्री भेजने में आई परेशानियों के कारण कम्पनी आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री, यौन उत्पीड़न आदि से जुड़ी कम ही सामग्री फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा पाई। अपने समीक्षकों को सामग्री घर भेजने का मतलब यह था कि फेसबुक अपने नियमों का उल्लंघन करने वाली लोगों की पोस्ट, तस्वीरें और अन्य सामग्री खोजने के लिए प्रौद्योगिकी पर अधिक निर्भर हो रही है।

प्रमाणिकता के मामलों पर फेसबुक के उपाध्यक्ष गॉय रोजेन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘आज की रिपोर्ट में हमारी सामग्री पर कोविड-19 के पड़े असर का पता चला, जबकि उल्लंघन करने वाली सामग्री को पहचानने और हटाने की हमारी तकनीक में सुधार हो रहा है लेकिन साथ ही कुछ क्षेत्रों में हम अब भी लोगों की समीक्षा की गई सामग्री पर भरोसा करते हैं और साथ ही अपनी तकनीक को भी बेहतर कर रहे हैं।’’ कम्पनी ने मंगलवार को कहा कि अधिकतर समीक्षक घर से काम कर रहे हैं क्योंकि ‘‘ यह सुरक्षित है’’ और केवल थोड़े लोग ही कार्यालय से काम कर रहे हैं।

ओडिशा में संक्रमण के 1,876 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार

ओडिशा में एक दिन में रिकॉर्ड 1,879 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार चली गई। वहीं, इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 305 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में अब संक्रमितों की कुल संख्या 50,672 है। इस खतरनाक वायरस की वजह से नौ और लोगों की मौत हुई। इनमें चार की मौत गंजाम, दो की मौत रायगढ़ा और अंगुल जबकि बालासोर और खुर्दा जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि सभी 30 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 1,182 का पता पृथक-वास केंद्रों से चला है, जबकि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान 694 संक्रमित मरीज मिले। खुर्दा में 297 नए मामले सामने आए। इसके बाद गंजाम में 260 और सुंदरगढ़ में 119 और कटक में 109 संक्रमित मरीज मिले हैं। ओडिशा में अब 15,508 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 34,806 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को अब तक सबसे ज्यादा 32,053 नमूनों की जांच हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाफेसबुकअमेरिकाचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा