लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सऊदी अरब में दो इंजीनियरों समेत आठ भारतीयों की मौत

By भाषा | Updated: April 20, 2020 06:28 IST

सऊदी अरब में दो इंजीनियरों समेत आठ भारतीयों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सऊदी गजट अखबार में प्रकाशित खबर में बताया गया कि मक्का में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मोहम्मद असलम खान और मक्का हरम ऊर्जा केंद्र में इंजीनियर अजमतुल्ला खान की कोविड-19 से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में दो इंजीनियरों समेत आठ भारतीयों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।सऊदी गजट अखबार में प्रकाशित खबर में बताया गया कि मक्का में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मोहम्मद असलम खान और मक्का हरम ऊर्जा केंद्र में इंजीनियर अजमतुल्ला खान की कोविड-19 से मौत हो गई।

सऊदी अरब में दो इंजीनियरों समेत आठ भारतीयों की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। सऊदी गजट अखबार में प्रकाशित खबर में बताया गया कि मक्का में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मोहम्मद असलम खान और मक्का हरम ऊर्जा केंद्र में इंजीनियर अजमतुल्ला खान की कोविड-19 से मौत हो गई।

असलम (51) उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे और बुखार तथा गले में दर्द के चलते उन्हें मक्का के किंग फैसल अस्पताल में तीन अप्रैल को भर्ती कराया गया था।

अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार वह दो सप्ताह से ज्यादा समय से वेंटिलेटर पर थे और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

असलम की पत्नी और बेटा घर पर पृथकवास में हैं। तेलंगाना के निवासी अजमतुल्ला की कोरोना वायरस से शुक्रवार को मौत हो गई और उनके शव को मक्का में रविवार को दफनाया गया।

अजमतुल्ला (65) पिछले 32 साल से सऊदी बिनलादिन समूह के साथ काम कर रहे थे। अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार मक्का में सऊदी बिनलादिन समूह की हरम परियोजना में कार्यरत फकरे आलम की संक्रमण के कारण रविवार को मौत हो गई।

इसी प्रकार मदीना में कार्यरत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अब्दुल्ला फकीर की भी कोरोना वायरस से मौत हो गई। मृतकों में चार अन्य भारतीय भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियासऊदी अरबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला