लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एचआईवी व डेंगू की तरह हो सकता है कि कोरोना बीमारी का भी न बन पाए वैक्सीन: रिपोर्ट 

By अनुराग आनंद | Updated: May 4, 2020 18:26 IST

दुनिया भर में इस समय 100 से अधिक वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। इनमें से कई मानव पर भी परीक्षण किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक चिंपांज़ी के वायरस पर रिसर्च हो रहा है।अमेरिका में टीका बनाए जाने के लिए रिसर्च लगातार चल रहा है।

देश और दुनिया में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। उसे रोकने के लिए अभी तक दुनिया भर में कोई वैक्सीन नहीं बन पाया है और कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस बीमारी के लिए वैक्सीन का बन पाना भी बेहद चुनौतीपूर्ण है।

बता दें कि दुनिया भर में इस समय 100 से अधिक वैक्सीन पर ट्रायल चल रहा है। इनमें से कई मानव पर भी परीक्षण किया जा रहा है। इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक चिंपांज़ी के वायरस पर रिसर्च हो रहा है। वहीं, अमेरिका में टीका बनाए जाने के लिए रिसर्च लगातार चल रहा है।

एचटी के मुताबिक, एक रिपोर्ट में प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि वैज्ञानिक कोरोनो वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ टीका विकसित करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना के साथ ही जीवन को आगे बढ़ाना होगी ठीक उसी तरह जैसे एचआईवी और डेंगू के वैक्सीन अब तक नहीं बन पाए हैं और यह बीमारी हमारे समाज में बना हुआ है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन में वैश्विक स्वास्थ्य विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर डेविड नाबरो ने रविवार को सीएनएन के हवाले से कहा, "कुछ ऐसे वायरस हैं जिनके खिलाफ अभी भी हमारे पास टीके नहीं हैं।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम एक पूर्ण धारणा नहीं बना सकते हैं कि इस बीमारी से लड़ने के लिए हम वैक्सीन बना ही लेंगे। बता दें कि डेविड नाबरो विश्व स्वास्थ्य संगठन में भी एक विशेष अधिकारी के तौर पर काम करते हैं। 

नाबारो ने आगे कहा, ''हम दावे के साथ नहीं कह सकते हैं कि एक वैक्सीन आ ही जाएगा और यदि आता भी है प्रभाव और सुरक्षा के सभी टेस्ट पास कर लेगा या नहीं।'' उन्होंने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं बन जाता है हमें खुद को बचाव के लिए तैयार करना एक विकल्प हो सकता है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक एंथनी फौसी उन लोगों में शामिल हैं जिनके मुताबिक, इस बीमारी का टीका एक साल से 18 महीने के भीतर आ जाएगी, जबकि इस संस्थान के अन्य विशेषज्ञों ने कहा है कि इससे अधिक समय लग सकता है।

अधिकांश विशेषज्ञों को भरोसा है कि एक कोरोना बीमारी के लिए वैक्सीन अंततः विकसित किया जाएगा क्योंकि एचआईवी और मलेरिया जैसी पिछली बीमारियों की तुलना में कोरोना वायरस के काफी अलग व  विपरीत नेचर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंग्लैंडअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा