लाइव न्यूज़ :

coronavirus: दुनिया के 57 देश चपेट में, चीन में 2,835 की मौत, CHINA के बाद ईरान में सबसे अधिक मरे, दक्षिण कोरिया में 800 नए मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 29, 2020 16:08 IST

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन ने इस विशेषज्ञों का एक समूह ईरान भेजा है ताकि वहां इसके प्रसार को रोका जा सके। ईरान में अब तक 34 लोगों की मौत कोविड-19 वायरस से हो चुकी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इससे 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 388 लोग देश में अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए चीन ने विशेषज्ञों की टीम को ईरान रवाना किया।मीडिया की खबरों के अनुसार चीन के बाद सबसे ज्यादा मौत ईरान में हुई है।

कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। विश्व के लगभग 57 देश चपेट में आ गए हैं। दक्षिण कोरिया में 800 नए मामले आया है। इस बीच, चीन में कोरोनावायरस से 47 और लोगों की मौत होने से इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,835 हो गई।

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित चीन ने इस विशेषज्ञों का एक समूह ईरान भेजा है ताकि वहां इसके प्रसार को रोका जा सके। ईरान में अब तक 34 लोगों की मौत कोविड-19 वायरस से हो चुकी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इससे 34 लोगों की मौत हो चुकी है और 388 लोग देश में अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार चीन के बाद सबसे ज्यादा मौत ईरान में हुई है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन के विशेषज्ञ ईरान जा रहे हैं। हुआ को यह कहते हुए चीन के सरकारी समाचारपत्र ने उद्धृत किया है, ‘‘ कोरोना वायरस हम सब का दुश्मन है और हमें मिल कर इससे लड़ना चाहिए।’’

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि 47 लोगों की मौत और 427 लोगों के इससे संक्रमित होने के नए मामले सामने आए हैं। चीन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है। चीन में हुबेई में 45 और बीजिंग एवं हेनान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इस बीच, सियोल में कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरिया में इस विषाणु के संक्रमण के शनिवार को 800 और मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से 90 प्रतिशत से अधिक मामले दाएगू और उत्तरी ग्योंगसांग में सामने आए हैं। दक्षिण कोरिया में एक दिन में सामने आने वाले मामलों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

देश में इसके कुल मामले बढ़कर अब 2,931 हो गए हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने शीर्ष पार्टी अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि वे देश में इस विषाणु का संक्रमण रोकने में नाकामयाब रहे तो इसके ‘‘गंभीर परिणाम’’ होंगे।

वाशिंगटन से मिली खबर के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार को अपने देशवासियों के लिए परामर्श जारी किया कि वे कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने के मद्देनजर इटली की गैर-जरूरी यात्रा न करें। कैलिफोर्निया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक ऐसे अमेरिकी व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दूसरे संदिग्ध मामले की पुष्टि की है जिसने कोई यात्रा नहीं की और जो किसी ज्ञात बीमार व्यक्ति के संपर्क में नहीं आया।

इससे देश में इसके संक्रमण की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच, रियाद से मिले समाचार के अनुसार सऊदी अरब ने खाड़ी सहयोग परिषद के नागरिकों की मक्का और मदीना की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनईरानदक्षिण कोरियाअमेरिकाजापानथाईलैंडशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल