लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या डेढ़ लाख के पार, अमेरिका में 35 हजार से ज्यादा की मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2020 07:50 IST

Coronavirus Update: अमेरिका और यूरोप कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पूरे यूरोप में 95 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना का दुनिया भर में कहर, 1,50,000 से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जानअमेरिका में 35 हजार से ज्यादा तो इटली में 22, 745 लोगों की गई जान

Coronavirus: कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या दुनिया भर में डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहां, 35 हजार से ज्यादा लोगों की जान अब तक जा चुकी है और इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, पूरे यूरोप की बात करें तो वहां 95 हजार से ज्यादा जानें अब तक गई हैं। ये संख्या कुल मृतकों की सख्या का करीब दो तिहाई है।

न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार रात 12.00 बजे तक अमेरिका में 34, 575 लोगों की जाने जा चुकी थी। वहीं, यूरोप में 96, 721 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दुनिया भर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2, 207,730 है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की खबरे दुनिया भर के 193 देशों से अब तक आई हैं।

माना जा रहा है कि इस संख्या में और वृद्धि संभव है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई देशों में अभी जांच बड़े स्तर पर नहीं हो रही है। इन सबके बीच आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 483,000 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई है। वहां 22, 745 लोगों की जान गई है। तीसरे नंबर पर स्पेन है जहां 19,748 लोग की मृत्यु इस बीमारी से हुई है।

फ्रांस में 18,681 लोग की मौत हुई है। इन सबके बीच भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक कोरोना मामलों की संख्या 13,835 बताई है। इसके अलावा मंत्रालय ने बताया कि 452 लोगों की मौत हुई है और कोरोना वायरस से संक्रमित 1767 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा