लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वापस पटरी पर लौट रही चीन की 'अर्थव्यवस्था', प्रतिबंधों में ढील से विनिर्माण तेज

By भाषा | Updated: March 31, 2020 14:40 IST

चीन के सांख्यिकी ब्यूरो और फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग का क्रय प्रबंधन सूचकांक फरवरी के रिकॉर्ड निचले स्तर 35.7 से बढ़कर 52 हो गया। 100 अंकों के इस पैमान पर 50 से अधिक अंक यह दर्शाते हैं कि गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Open in App

चीन में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के साथ ही विनिर्माण गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक सरकारी सर्वेक्षण में मंगलवार को यह बात कही गई, हालांकि एक उद्योग समूह ने कहा है कि अर्थव्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी कहा है कि उसने कोरोना वायरस को काबू में कर लिया है और इसके बाद वहां अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश तेज हो गई है। दूसरी ओर अमेरिका तथा दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

चीन के सांख्यिकी ब्यूरो और फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग का क्रय प्रबंधन सूचकांक फरवरी के रिकॉर्ड निचले स्तर 35.7 से बढ़कर 52 हो गया। 100 अंकों के इस पैमान पर 50 से अधिक अंक यह दर्शाते हैं कि गतिविधियां बढ़ रही हैं।

दूसरी ओर निजी क्षेत्र अर्थशास्त्रियों के एक संगठन ने चेतावनी दी कि अर्थव्यवस्था अभी भी चुनौतियों का सामना कर रही है क्योंकि विनिर्माताओं को फिर से आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण करना होगा। चीन के फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने भी इस बात को माना है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘ताजा आंकड़ों से यह संकेत नहीं मिलता है कि आर्थिक गतिविधि पूरी तरह से ठीक हो गई है।’’ उसने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए घरेलू मांग बढ़ाने पर जोर दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियावुहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!