लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दुनिया के टॉप अरबपतियों को भारी नुकसान, एक हफ्ते में डूबे लगभग 444 अरब डॉलर

By स्वाति सिंह | Updated: March 2, 2020 18:29 IST

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के टॉप पांच अरबपतियों का लगभग 36 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। कारोबारियों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। इससे शुरूआती तेजी कायम नहीं रह पायी।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहाटॉप पांच अरबपतियों का लगभग 36 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।

बाजार में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा और उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 153.27 अंक टूटकर 38,144.02 अंक पर बंद हुआ। देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने के बाद शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.75 अंक पर बंद हुआ। 

कारोबारियों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। इससे शुरूआती तेजी कायम नहीं रह पायी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो लाभ में रहे। 

कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के टॉप पांच अरबपतियों का लगभग 36 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। दुनिया के सबसे अमीर और अमेजन के चीफ जेफ बेजोस की संपत्ति को 12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद वह विश्व के सबसे अमीर शख्स हैं।

वहीं, अगर बिल गेट्स की बात करें तो वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर और माइकोसॉफ्ट मालिक को कोरोना वायरस के चलते अबतक लगभग 5.7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 112.6 अरब डॉलर है।

कोरोना वायरस के चलते बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट को कुल 6.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

फेसबुक के फाउंडर और दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स मार्क जुकरबर्ग को 7 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

वहीं, टेस्ला CEO एलन मस्क को कोरोना वायरस के चलते अबतक कुल 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते नुकसान के मामले में मस्क दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 71.4 अरब डॉलर रह गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिल गेट्समार्क जुकेरबर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो