लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: कोरोना से लड़ाई, अमेरिका को मदद करेगा रूस, विमान ‘द एंतोनोव-124’ मास्क लेकर US पहुंचा

By भाषा | Updated: April 1, 2020 17:23 IST

मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में मालवाहक विमान बुधवार की सुबह मॉस्को के नजदीक स्थित सैन्य प्रतिष्ठान से सामान से भरे बक्सों के साथ अमेरिका की उड़ान भरने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान ‘द एंतोनोव-124’ चिकित्सा मास्क और चिकित्सा उपकरण लेकर अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। संपर्क किए जाने पर रक्षा मंत्रालय ने खेप पर कोई और सूचना उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

मॉस्कोः कोरोना वायरस से निपटने में अमेरिका की मदद के लिए रूस का एक सैन्य विमान चिकित्सा उपकरण लेकर रवाना हो गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि विमान ‘द एंतोनोव-124’ चिकित्सा मास्क और चिकित्सा उपकरण लेकर अमेरिका के लिए रवाना हो गया है। इस बयान में हालांकि कोई और विवरण नहीं दिया गया। मंत्रालय द्वारा जारी वीडियो में मालवाहक विमान बुधवार की सुबह मॉस्को के नजदीक स्थित सैन्य प्रतिष्ठान से सामान से भरे बक्सों के साथ अमेरिका की उड़ान भरने के लिए तैयार दिखाई दे रहा है।

संपर्क किए जाने पर रक्षा मंत्रालय ने खेप पर कोई और सूचना उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत के बाद यह सहायता भेजी गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस के अब तक 1,88,663 मामले सामने आ चुके हैं और इनमें से चार हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकारूसडोनाल्ड ट्रम्पव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक