लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका की ओर से WHO की फंडिंग रोके जाने पर यूएन चीफ ने कहा- ये संसाधनों को घटाने का समय नहीं

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2020 07:42 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का ऐलान किया। कोरोना संकट को लेकर ट्रंप पिछले कई दिनों से डब्ल्यूएचओ की आलोचना करते आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका की ओर से WHO की फंडिंग रोकी गई, यूएन चीफ ने कहा- ये सही समय नहींकोरोना से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित, 26 हजार से ज्यादा लोगों की जा चुकी है जान

दुनिया भर में कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप के बीच अमेरिका की ओर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के लिए फंडिंग रोके जाने पर संयुक्त राष्ट्र चीफ की प्रतिक्रिया सामने आई है। यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि ये समय डब्ल्यूएचओ के संसाधनों को रोकने का नहीं है।

दूसरी ओर अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर पैट्रिस हैरिस ने भी इसे 'खतरनाक' बताया है और कहा है कि यह कोविड-19 को हराने की दिशा में कदम नहीं है। डॉक्टर पैट्रिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

जेनेवा में स्थित डब्ल्यूएचओ को अमेरिका की ओर से सबसे ज्यादा फंड मिलता है। अमेरिका ने साल 2019 में डब्ल्यूएचओ को 400 मिलियन डॉलर दिए थे। ये इस संस्था के बजट का 15 प्रतिशत है। हालांकि, हाल में कोविड-19 के भयावह रूप के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार डब्ल्यूएचओ पर चीन का साथ देने और सच छिपाने का आरोप लगाते रहे हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना वायरस के प्रसार को छिपाते हुए चीन की तरफदारी करने में लगा रहा। कोरोना वायरस के बारे में डब्ल्यूएचओ दुनिया को आगाह करने के बजाय शांत रहा। डब्ल्यूएचओ ने चीन में फैले कोविड-19 की गंभीरता को छिपाया और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया।

ट्रंप ने पिछले हफ्ते ही ये संकेत दिए थे कि वे डब्ल्यूएचओ की फंडिंग को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से अमेरिका सबसे ज्यादा बुरी तरह से प्रभावित है। अमेरिका में अब तक कोरोना से 26047 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 6,13,886 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना महामारी को रोक सकने में नाकाम हुए डोनाल्ड ट्रंप सरकार को भी लगातार आलोचना झेलनी पड़ रही है।   

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट