लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः अमेरिका में 61 हजार से अधिक मरे, राष्ट्रपति ट्रंप ने 50 में से 35 राज्यों में कामकाज दोबारा शुरू योजना जारी की

By भाषा | Updated: April 30, 2020 13:46 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक मौत अमेरिका में है। यहां मरने वाले की संख्या 61,669 है और कुल पॉजिटिव केस 1,064,572 है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काम करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका में वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले दो महीने में 61,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।माइक पेंसे ने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया कि 35 राज्यों ने दोबारा काम काज शुरू करने के लिए औपचारिक योजनाएं जारी कर दी हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार को आने वाले दिन बेहतर होने का आश्वासन देने के बाद अमेरिका के 50 में से कम से कम 35 राज्यों ने कामकाज दोबारा शुरू करने की औपचारिक योजना जारी कर दी है।

देश में कोरोना वायरस के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगे हैं। अमेरिका में वायरस से संक्रमित होने के बाद पिछले दो महीने में 61,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंसे ने कहा, ‘‘ मुझे बताया गया कि 35 राज्यों ने दोबारा काम काज शुरू करने के लिए औपचारिक योजनाएं जारी कर दी हैं। इनमें से कई प्रशासन में यहां हमारी टीमों से भी परामर्श कर रहे हैं। हम उनके साथ काम करना जारी रखेंगे।’’

‘ओपनिंग अप अमेरिका अगेन’ पर उद्योग के अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस गोलमेज सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा था, ‘‘ हम शाके व्यक्त करते हैं... मुझे यह कहना है कि हम अदृश्य दुश्मन के हाथ जान गंवाने वाले हर इंसान के लिए शोक व्यक्त करते हैं। अब हम खुश हैं कि यह दर्द और पीड़ा खत्म होने वाला है।’’ अमेरिका में कोविड-19 के 10 लाख से अधिक मामले हैं। ट्रम्प ने देश में कोविड-19 से 60 हजार लोगों के मारे जाने की बात कही थी लेकिन देश में मृतक संख्या 61,000 के पार हो गई है। 

यूएसएआईडी ने भारत को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 30 लाख अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की

अमेरिकी सरकार ने अपनी सहायता एजेंसी यूएसएआईडी के जरिए भारत को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अतिरिक्त 30 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले छह अप्रैल को यूएसएआईडी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 29 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की थी।

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा कि इस अतिरिक्त सहायता राशि से कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत को सहायता मिलेगी और यह भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का दूसरा महत्वपूर्ण उदाहरण है। अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिकी एजेंसी (यूएसआईडी) वैश्विक स्तर की मुख्य सहायता एजेंसियों में से एक है। अब तक यूएसएआईडी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत को 59 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता दे चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा