लाइव न्यूज़ :

कोरोना मरीज को अस्पताल ने भेजा 181 पन्ने का बिल, कहा- साढ़े आठ करोड़ रुपये करें पेमेंट

By गुणातीत ओझा | Updated: June 14, 2020 12:27 IST

अमेरिका के एक अस्पताल ने कोरोना वायरस के मरीज को 11 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का बिल भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के एक अस्पताल ने कोरोना वायरस के मरीज को 11 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का बिल भेज दिया।माइकल फ्लॉर चार मार्च को अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हें वहां 62 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

वॉशिंगटन। दुनिया के लगभग सभी देशों में फैल चुकी महामारी कोरोना को लेकर अमेरिका से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि एक मरीज को अस्पताल ने 181 पन्ने का बिल थमा दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित इस मरीज को 11 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब साढ़े 8 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल भेजा गया है। बिल की राशि सुनने के बाद सभी के होश फाख्ता हैं।

विदेशी मीडिया में इस मरीज का इंटरव्यू धड़ल्ले से प्रकाशित किया जा रहा है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, सीएटेल टाइम्स ने बताया कि माइकल फ्लॉर चार मार्च को अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्हें वहां 62 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय ऐसा आ गया था कि माइकल फ्लॉर जीवित नहीं बचेंगे। ऐसे में उनकी पत्नी और बच्चों को नर्स ने फोन पर उनकी बात तक करा दी थी। ताकि माइकल आखिरी बार अपने परिजनों से बात कर सकें।

इसके बाद फ्लॉर की सेहत में अप्रत्याशित सुधार हुआ। उन्होंने तेजी से रिकवरी की और 5 मई को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने सीएटेल टाइम्स को बताया कि अस्पताल ने उन्हें 181 पन्नों का बिल भेजा, जिसकी कुल रकम 1,122,501.04 अमेरिकी डॉलर यानी 8,52,61,811.50 रुपये थी। इसमें ICU के लिए हर दिन 9,736 अमेरिकी डॉलर यानी 7,39,517.35 रुपए 42 दिनों के लिए स्टेराइल रूम का 4,09,000 अमेरिकी डॉलर यानी 31, 06, 6413 रुपए, 29 दिन वेंटिलेटर के लिए 82,000 अमेरिकी डॉलर यानी 62,28,474 रुपये और जब वह जिन्दगी मौत के बीच जूझ रहे थे। उन दो दिनों के लिए लगभग एक लाख अमेरिकी डॉलर यानी 75,95,700 रुपये चार्ज किये गए हैं।

सीएटेल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लॉर की उम्र के चलते वह सरकारी बीमा के हकदार हैं और यह पैसा उनसे नहीं लिया जाना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार फ्लॉर ने कहा- 'मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मेरी जिन्दगी बचाने के लिए लाखों रुपए लगे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल