लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन पर लगने लगे आरोप, यूएस, फ्रांस, ब्रिटेन सहित कई देशों ने कहा- दुनिया के सामने CHINA ने झूठ बोला, चीन का इनकार

By भाषा | Updated: April 17, 2020 20:01 IST

आखिरकार चीन पर आरोप लगने का दौर शुरू हो गया। कई देशों ने चाइना पर आरोप मढ़ा है कि कोरोना वायरस को लेकर वह दुनिया के सामने झूठ बोला। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र वुहान में महामारी से मरनेवालों की संख्या में संशोधन के बाद देश में मृतक संख्या 4,632 बताई है। आरोपों के बीच आया है कि चीन ने कोरोना वायरस के मामलों और इससे मरनेवालों की संख्या कम बताई है।

बीजिंगः चीन ने कोविड-19 महामारी से जुड़े तथ्यों को छिपाने की बात से शुक्रवार को इनकार किया और आरोप लगाया कि अमेरिका यह कहकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है कि कोरोना वायरस वुहान स्थित एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब चीन ने कोरोना वायरस के केंद्र वुहान में महामारी से मरनेवालों की संख्या में संशोधन के बाद देश में मृतक संख्या 4,632 बताई है। लिजियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि संक्रामक रोग के विवरण की समीक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत एक परंपरा है।’’ आंकड़ों में संशोधन इन आरोपों के बीच आया है कि चीन ने कोरोना वायरस के मामलों और इससे मरनेवालों की संख्या कम बताई है।

उन्होंने कहा कि महामारी फैलने के शुरुआती चरण में कुछ रिपोर्ट देरी से मिलीं, कुछ में भूल हुई और कुछ गलत सूचना मिली। प्रवक्ता ने कहा कि यह अस्पतालों में रोगियों को भर्ती करने और उनका उपचार करने में अपर्याप्त क्षमता, बीमारी नियंत्रण और समय पर नियंत्रण सूचना प्रणाली से जुड़ने में कुछ चिकित्सा संस्थानों की विफलता और रोगियों के उपचार में चिकित्साकर्मियों के पहले से व्यस्त होने जैसे कारकों से समझा जा सकता है। लिजियान ने कहा, ‘‘लेकिन कभी भी कोई बात छिपाई नहीं गई और न ही हम किसी बात को कभी छिपाने की अनुमति देंगे।’’

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के बयान के जवाब में लिजियान ने कहा कि कुछ दिन पहले अमेरिका में कुछ लोगों ने चीन पर महामारी की स्थिति के बारे में समय पर उनके देश को सूचना देने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘वही लोग अब वायरस के स्रोत के मुद्दे पर बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि वायरस वुहान विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से उत्पन्न हुआ।’’ लिजियान ने कहा, ‘‘कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति एक बार में समझ जाएगा कि उद्देश्य भ्रम पैदा करने, जनता का ध्यान भटकाने और अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दोहराना चाहूंगा जो हम बार-बार कह चुके हैं कि विषाणु के स्रोत का पता लगाना पूरी तरह वैज्ञानिक मुद्दा है। हमें विज्ञान को सुनने और वैज्ञानिक तथा पेशेवर मत का सम्मान करने की आवश्यकता है।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि अमेरिका इस बात की जांच करेगा कि क्या कोरोना वायरस वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान से उत्पन्न हुआ।

लिजियान ने गुरुवार को कहा था कि विषाणु का स्रोत विज्ञान का मुद्दा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बार-बार कहा है कि ऐसा कोई सबूत नहीं है कि विषाणु को प्रयोगशाला में बनाया गया। कई जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ भी विषाणु के प्रयोगशाला से लीक होने की बात को खारिज कर चुके हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकाफ़्रांसजर्मनीब्रिटेनइटलीईरानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला