लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से अमेरिका पस्त, 24 घंटे में सबसे अधिक मौत, ट्रंप बोले- अगले दो हफ्ते बहुत पीड़ादायक

By विनीत कुमार | Updated: April 1, 2020 07:43 IST

व्हाइट हाउस के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशंका जताई गई कि किस तरह अमेरिका में कोरोना महामारी से एक लाख से करीब 240,000 लोगों तक की मौत हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 865 लोगों की मौत: रिपोर्टअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगले दो हफ्ते बहुत कष्टदायक रहने वाले हैं

कोरोना वायरस संक्रमण के संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के लिए अगले दो हफ्ते 'बहुत पीड़ा' वाले रहने वाले हैं। साथ ही व्हाइट हाउस ने आगाह किया है कि इस संक्रमण से करीब 240,000 अमेरिकी लोगों की जान जा सकती है। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, 'अगले दो हफ्ते बहुत, बहुत ज्यादा पीड़ादायक रहने वाले है।'

ट्रंप ने कोरोना महामारी को 'प्लेग' बताया और कहा, 'मैं चाहता हूं कि हर अमेरिकी को मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए जो हमारे सामने आने वाला है।' 

इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 865 लोगों की मौत हुई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम तक पिछले 24 घंटे में ये मौतें हुई हैं। कोरोना से एक दिन में अमेरिका में ये सबसे ज्यादा मौते हैं। इसी के साथ अमेरिका में मृतकों की संख्या 3500 के पार हो गई है।

बहरहाल, व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस रिस्पॉन्स कॉरडिनेटर डेबोर्हा बिर्क्स ने कहा, 'कोई जादू या थैरेपी इसके लिए अभी मौजूद नहीं है। ये केवल हमारा व्यवहार है जिसने पिछले 30 दिनों में पूरी तस्वीर बदल दी।'

बिर्क्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चार्ट दिखाते हुए आशंका जताई कि किस तरह अमेरिका में इस महामारी से एक लाख से करीब 240,000 लोगों तक की मौत हो सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?