लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 67 हजार से ज्यादा नए संक्रमण के केस

By प्रिया कुमारी | Updated: July 16, 2020 14:15 IST

अमेरिका में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 67632 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक दिन के अंदर 67632 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।। अबतक अमेरिका में संक्रमित मरीजों की तादाद 34 लाख से ज्यादा हो गई है।

पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना के आंकड़े 9 लाख पार कर चुके हैं और 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।

एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिका में एक दिन के अंदर 67632 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। पूरी दुनिया में अब तक कोरोना से 5 लाख 76 हजार 980 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब तक अमेरिका में संक्रमित मरीजों की तादाद 34 लाख से ज्यादा हो गई है। साथ ही करीब 1 लाख 40 हजार लोगों की मौत भी हो चुकी है।

अमेरिका जल्द ला सकता कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर

दुनिया भर में कोरोना से हो रहे मौत को रोकने के लिए हर देश के लोग कोरोना वैक्सीन बनाने की रेस में दिन-रात लगे हुए हैं।  इन सब के बीच अमेरिका से अच्छी खबर भी सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को लेकर खुशखबरी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कोरोना को लेकर जल्द ही कोई अच्छी खबर अमेरिका सुनाएगा। 

दरअसल, मेरिका की कंपनी मॉडर्ना इंक (Moderna Inc) की वैक्सीन mRNA-1273 अपने पहले ट्रायल में पूरी तरह से सफल रही है। जिसके बाद बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, 'वैक्सीन पर बहुत अच्छी खबर।'  बता दें कि मॉडर्ना इंक के पहले टेस्‍ट में 45 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो स्‍वस्‍थ थे और उनकी उम्र 18 से 55 साल के बीच थी और इसके परिणाम सफल रहे।

इस टीके को नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ ऐंड मॉडर्ना इंक में फाउची के सहकर्मियों ने विकसित किया है। इस प्रायोगिक टीके के परीक्षण की दिशा में 27 जुलाई के आसपास एक अहम कदम उठाया जाएगा जब 30,000 लोगों पर यह पता लगाने के लिए कि शोध होगा कि यह टीका कोरोना वाायरस से बचाव में कितना प्रभावशाली है। हालांकि मंगलवार को शोधकर्ताओं ने 45 लोगों पर किए शुरुआती परीक्षण के निष्कर्ष बताए जिनके मुताबिक इस टीके से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट