लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वुहान में होगा कोरोना वायरस के वैक्सीन का परीक्षण, 5 हजार लोगों पर किया जाएगा टेस्ट

By भाषा | Updated: March 25, 2020 21:58 IST

चाइना क्लिनिकल ट्रायल रजिस्टर के अनुसार, कोरोना वायरस टीका (एडेनोवायरल वेक्टर) का परीक्षण 18 से 60 वर्ष की आयु वाले स्वस्थ व्यस्कों पर किया जाएगा।

Open in App

चीन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए इसका टीका बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। देश के वुहान शहर में लगभग 5,000 लोगों ने कोरोना वायरस टीका के लिए प्रथम चरण के क्लिनिकल ट्रायल (चिकित्सीय परीक्षण) के लिए अपने नाम दर्ज कराए हैं।

वुहान में पिछले साल के अंत में यह वायरस पहली बार उभरा था। सरकार द्वारा संचालित ‘बीजिंग न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें भाग लेने वालों के लिए भर्ती इस सप्ताह समाप्त हो गई, जिसमें लगभग 5,000 लोगों ने परीक्षण के लिए अपना नाम दर्ज करवाया है।

चाइना क्लिनिकल ट्रायल रजिस्टर के अनुसार, कोरोना वायरस टीका (एडेनोवायरल वेक्टर) का परीक्षण 18 से 60 वर्ष की आयु वाले स्वस्थ व्यस्कों पर किया जाएगा। एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज के विशेषज्ञों के नेतृत्व में होने वाले इस परीक्षण को 16 मार्च को मंजूरी मिल गई थी और शोध के छह महीने तक चलने की संभावना है। इसमें भाग लेने वाले लोगों को टीकाकरण के बाद 14-दिन तक पृथक रहना होगा और उनकी स्वास्थ्य स्थिति हर दिन दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस के कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 81,218 हो गई। इनमें से 3,281 लोगों की मौत हो गई है, 4,287 मरीजों का उपचार चल रहा है और 73,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसवुहानचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला