लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: अमेरिका में बेरोजगार हो गए करोड़ों लोग, खाने-पीने के लिए भोजन बैंक पर हुए निर्भर

By भाषा | Updated: April 19, 2020 14:46 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की सबसे ज्यादा मार झेल रहे अमेरिका में अब 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं, जिसकी वजह से अब ये लोग दानदाताओं पर खाने-पीने के लिए निर्भर हो गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं।भोजन के पैकेटों की मांग मार्च में करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में कोरोना वायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी का दंश झेल रहे परिवार अधिकतर भोजन बैंक की ओर उमड़ रहे हैं और दूर तक लगी कारों की कतारों में दान के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण एक के बाद एक कारोबार रातोंरात बंद हो जाने के कारण 2.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए है और वे खाने-पीने के लिए दानदाताओं पर निर्भर हो गए हैं। 

मंगलवार को पेन्सिलवेनिया में ग्रेटर पीट्सबर्ग कम्युनिटी फूड बैंक के एक वितरण केंद्र में करीब 1,000 कारें कतारों में खड़ी रहीं। उसके भोजन के पैकेटों की मांग मार्च में करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई है। संगठन के उपाध्यक्ष ब्रायन गुलिश ने कहा, 'काफी लोग पहली बार हमारी सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे पहले कभी भोजन बैंक के पास नहीं आए।' उन्होंने बताया कि इसलिए उन्हें मालूम नहीं है कि दक्षिणपश्चिम पेन्सिलवेनिया में 350 वितरण केंद्र हैं। 

उन्होंने कहा, 'इसलिए ये कतारें इतनी लंबी हैं क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं है कि हमारा नेटवर्क इतना बड़ा है।' न्यू ओर्लीन्स से लेकर डेट्रोइट तक पूरे अमेरिका में लोग भोजन बैंकों में उमड़ रहे हैं। उपनगर बोस्टन में चेल्सिया में एक भोजन वितरण केंद्र में एलाना नाम की महिला ने कहा, 'हमें काम पर गए महीनों बीत गए हैं। मुझे कल 15 दिन के नवजात के साथ एक महिला मिली। उसका पति काम नहीं कर रहा है, उसके दो और बच्चे हैं। उसके घर में खाने का कोई सामान नहीं है।' हर कहीं फूड बैंक के अधिकारियों का कहना है कि महामारी के इस काल में उनके भोजन की मांग अचानक आसमान छूने लगी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?