लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: बेथलहम में क्रिसमस ट्री को जगमग करने के समारोह में बहुत कम लोग शामिल हुए

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:27 IST

Open in App

बेथलहम (फलस्तीन), छह दिसंबर (एपी) बेथलहम में क्रिसमस ट्री को रंगे-बिरंगे प्रकाश से सरोबार करने के कार्यक्रम में हर साल हजारों लोग एकत्र होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर दर्जनभर लोगों ने ही इस कार्यक्रम में भाग लिया।

‘चर्च ऑफ द नेटिविटी’ के निकट मांगेर स्क्वेयर में क्रिसमस ट्री को जगमग करने के समारोह में स्थानीय निवासियों एवं धार्मिक नेताओं के एक छोटे समूह ने हिस्सा लिया। ईसाइयों का मानना है कि यहीं यीशु का जन्म हुआ था। अन्य लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम से संबंधित प्रतिबंधों के कारण इस कार्यक्रम का डिजिटल प्रसारण देखा और वे इसमें सीधे शामिल नहीं हुए।

फलस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह समेत कुछ अधिकारी इस समारोह में शामिल हुए।

शतायेह ने कहा कि फलस्तीनी नेतृत्व ‘‘(इजराइली) कब्जे से और दृढ़ता से निपटने’’ तथा प्रतिद्वंद्वी अतिवादी हमास समूह के साथ आंतरिक राजनीतिक विभाजन समाप्त करने के संकल्प के साथ नव वर्ष का स्वागत कर रहा है।

बेथलहम के मेयर एंटन सलमान ने कहा कि इस बार क्रिसमस ट्री को रोशनी से सरोबार करने का समारोह मनाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया और इसका ऑनलाइन प्रसारण किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल