लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वायरस से भीषण तबाही झेल रहे अमेरिका ने नहीं छोड़ा मित्र देशों का साथ, भारत समेत 64 देशों के लिए की ये राहत भरी घोषणा

By भाषा | Updated: March 28, 2020 09:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक मदद की घोषणा के अलावा अमेरिका अपने दोस्तों एवं सहयोगियों की वेंटिलेटरों की जरूरत की आपूर्ति करने को भी तैयार है।अमेरिका की यह वित्तीय मदद वैश्विक महामारी के खतरे का सामना कर रहे सबसे ज्यादा जोखिम वाले 64 देशों के लिए है।

वाशिंगटनः अमेरिका ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत समेत 64 देशों को 17.4 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की शुक्रवार को घोषणा की। इस राशि में से 29 लाख डॉलर मदद के तौर पर भारत को दिए जांएगे। यह फरवरी में अमेरिका की ओर से घोषित 10 करोड़ डॉलर की मदद के अलावा है। फिलहाल घोषित की गई नयी राशि रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) समेत विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के विशाल अमेरिकी वैश्विक प्रतिक्रिया पैकेज का हिस्सा है।

यह वित्तीय मदद वैश्विक महामारी के खतरे का सामना कर रहे सबसे ज्यादा जोखिम वाले 64 देशों के लिए है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह प्रयोगशाला तंत्र स्थापित करने, मामलों की खोज और घटनाओं पर आधारित निगरानी को क्रियाशील बनाने तथा प्रतिक्रिया एवं तैयारी के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता आदि में मदद करने के मकसद से भारत सरकार को 29 लाख डॉलर की मदद दे रहा है। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के उप प्रशासक बोनी ग्लिक के मुताबिक यह नयी सहायता अमेरिका के वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व को और मजबूत बनाएगा।

आर्थिक मदद की घोषणा के अलावा अमेरिका अपने दोस्तों एवं सहयोगियों की वेंटिलेटरों की जरूरत की आपूर्ति करने को भी तैयार है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने के बाद अमेरिका ने वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सीय उपकरणों का उत्पादन बढ़ा दिया है और उनका प्रशासन अन्य देशों को भी इन्हें वितरित करेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला