लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: भारत को चिकित्सकीय उपकरण भेजेगा इजराइल

By भाषा | Updated: May 4, 2021 09:25 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, चार मई इजराइल कोरोना वायरस से निपटने में भारत की मदद करने के लिए पूरे सप्ताह वहां जीवन रक्षक उपकरण भेजेगा।

यहां जारी एक बयान में बताया गया कि भारत को ऑक्सीजन जनरेटर और श्वासयंत्रों समेत चिकित्सकीय उपकरण भेजे जाएंगे।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार से पूरे सप्ताह विमानों के जरिए उपकरण भेजे जाएंगे।

इजराइल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनजी ने बयान में कहा, ‘‘भारत इजराइल के सबसे निकट और सबसे महत्वपूर्ण मित्रों में शामिल है। हम खासकर इस मुश्किल दौर में भारत के साथ खड़े हैं और हमारे भारतीय भाइयों एवं बहनों के लिए जीवन रक्षक उपकरण भेज रहे हैं।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि यह आपात सहायता दोनों देशों के बीच ‘‘गहरी मित्रता को दर्शाती’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल और भारत के राजनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक मामलों पर रणनीतिक संबंध हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय और खासकर एशिया-प्रशांत में इजराइल के लिए सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है।’’

उन्होंने इस मदद का प्रबंध करने में सहयोग करने वाली इजराइली संस्थाओं का धन्यवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल