लाइव न्यूज़ :

''न्यूयार्क में कोरोना वायरस संक्रमण एशिया से आए यात्री नहीं बल्कि संभवत: यूरोप से आए यात्री लेकर आए''

By भाषा | Updated: April 9, 2020 14:43 IST

एनवाययू ग्रॉसमैन स्कूल आफ मेडिसिन के एक अन्य अध्ययन में भी कुछ इसी तरह के निष्कर्ष निकले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 जनवरी को चीन से लौटे विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगाई थी लेकिन अधिकतर यूरोपीय देशों से आए यात्रियों के प्रवेश पर रोक 11 मार्च को लगाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूर्याक में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में 779 लोगों की मौत हो गयी। एक दिन में मौत का यह सर्वाधिक आंकडा है।9—11 के आतंकवादी हमले में 2753 लोग मारे गये थे जबकि कोरोना वायरस के कारण न्यूयार्क में 6268 लोगों की मौत हो चुकी है।

न्यूयार्क। न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयार्क में कोरोना वायरस संक्रमण एशिया से आए यात्री नहीं बल्कि संभवत: यूरोप से आए यात्री लेकर आए। इस रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके न्यूयार्क में, मार्च में पहला पुष्ट मामला सामने आने से कई हफ्ते पहले से यह संक्रमण फैल रहा था। न्यूयार्क टाइम्स के शोध में पता चला कि कोविड-19 संक्रमण के फैलने का पता लगाया जा सकता था बशर्ते गहन जांच कार्यक्रम चलाया जाता। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयार्क में कोविड-19 का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था लेकिन यह राज्य में फरवरी मध्य से ही फैलना शुरू हो गया था।

यह संक्रमण एशिया से नहीं बल्कि मुख्य रूप से यूरोप से आए यात्री लाए। इस अध्ययन के सह शोधकर्ता माउंट सिनाई में इचान स्कूल आफ मेडिसिन में जिनेटिक विशेषज्ञ हर्म वान बकेल ने कहा, ‘‘बहुसंख्यक लोग साफ तौर से यूरोप से आए यात्री हैं।’’ एनवाययू ग्रॉसमैन स्कूल आफ मेडिसिन के एक अन्य अध्ययन में भी कुछ इसी तरह के निष्कर्ष निकले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 जनवरी को चीन से लौटे विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगाई थी लेकिन अधिकतर यूरोपीय देशों से आए यात्रियों के प्रवेश पर रोक 11 मार्च को लगाई गई थी।

न्यूयार्क में कोरोना से एक दिन में  779 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूर्याक में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक दिन में 779 लोगों की मौत हो गयी। एक दिन में मौत का यह सर्वाधिक आंकडा है। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्र्यू कुओमो ने इसकी जानकारी दी। कुओमो ने आगाह किया है कि मरने वालों की संख्या लगातार बढ सकती है। कोरोना वायरस पर नियमित ब्रीफिंग में उन्होंने बुधवार को कहा, दुखद समाचार केवल दुखद ही नहीं है। दुखद समाचार असल में भयानक है। मरने वालों की संख्या एक दिन में अबतक सबसे अधिक है। यह संख्या 779 तक पहुंच गयी है। आप मरने वालों की संख्या देखेंगे तो यह धीरे धीरे बढ रही है और यह नयी उंचाई तक पहुंच गयी है। मंगलवार को न्यूयार्क में कोरोना वायरस से 731 लोगों की मौत हो गयी थी जो उस दिन तक सर्वाधिक थी। कुओमो ने कहा कि 9—11 के आतंकवादी हमले में 2753 लोग मारे गये थे जबकि कोरोना वायरस के कारण न्यूयार्क में 6268 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा