लाइव न्यूज़ :

महामारी कोविड-19ः  दुनिया भर में मरने वाले की संख्या 1.91 लाख के पार, 27. 34 लाख के ऊपर केस पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 24, 2020 14:53 IST

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। अमेरिका विश्व भर में सबसे प्रभावित देश है। यूएस में मरने वाले की संख्या बढ़कर 50 हजार के पार है। ब्रिटेन, इटली और फ्रांस का भी बेहाल है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 191,189 लोग मारे गए हैं और 2,734,102 संक्रमित हैं।सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं।

पेरिसः वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लागों की संख्या शुक्रवार को 191,189 हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं।

आधिकारिक स्रोतों से मिले आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘एएफपी’ द्वारा तैयार की गई टेली में यह जानकारी दी गई। चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 191,189 लोग मारे गए हैं और 2,734,102 संक्रमित हैं।

इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 50,243, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है। 

अमेरिका में स्वयंसवेक कर रहे हैं कोरोना वायरस प्रभावितों की मदद

अमेरिका में ‘हिंदू स्वयंसेवक संघ’ (एचएसएस) के करीब 1,500 सदस्य कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित लोगों के लिए धन जुटा रहे हैं। अमेरिका में संघ परिवार का हिस्सा ‘सेवा इंटरनेशनल’ के नेतृत्व में देश के कम से कम 28 राज्यों में राहत कार्य चलाने के लिए पिछले कुछ सप्ताह में करीब 5,00,000 डॉलर इकट्ठे किए गए हैं।

एचएसएस के संयुक्त संचार निदेशक विकास देशपांडे ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ संघ स्वयंसेवक अमेरिका में कोविड-19 के राहत कार्यों को अंजाम देने में जुटे हैं। संकट की स्थिति में स्थानीय समुदाय के लोगों की मदद करना संघ की परम्परा है।’’ देशपांडे ने बताया कि एचएसएस सकंट की गंभीरता को देखते हुए आगे भी राहत कार्य जारी रखेगा। ‘सेवा इंटरनेशनल’ के नेतृत्व में 200 से अधिक भारतीय अमेरिकी और अन्य अमेरिकी संगठन कोरोना वायरस राहत कार्यों को मिलकर अंजाम देने के लिए साथ आए हैं। 

चीन से कोरोना वायरस के वास्तविक नमूने पाने की अब भी कोशिश कर रहा अमेरिका: पोम्पियो

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका, चीन से नोवेल कोरोना वायरस के ‘‘वास्तविक नमूने’’ पाने का अब भी प्रयास कर रहा है क्योंकि इस संक्रमण से जुड़े कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। घातक कोरोना वायरस से सवार्धिक प्रभावित अमेरिका हुआ है। यह संक्रमण पिछले वर्ष चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ था।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 के इस संक्रमण के कम से कम 8,42,376 मामले सामने आए हैं और करीब 49,800 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका इन रिपोर्टों को बारीकी से देख रहा है कि नोवेल कोरोना वायरस वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से पनपा था।

पोम्पियो ने कहा कि कोरोना वायरस से जुड़े अनेक सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। पोम्पियो ने बृहस्पतिवार को लैरी ओ कोन्नर शो पर कहा, ‘‘स्पष्ट कहूं तो हम अब भी वायरस के (चीन से) वास्तविक नमूने पाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जो नमूने दिए हैं वह पूर्ण अवस्था में और सही नहीं हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनइटलीदिल्लीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाईरानब्रिटेनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल