लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अमेरिका में मौत की दर में फिर से इजाफा, 1,30,000 लोगों ने अबतक गंवाई जान

By भाषा | Updated: July 12, 2020 12:25 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण सबसे ज्यादा अमेरिका में फैला है। अमेरिका, दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में नंबर वन है।

Open in App
ठळक मुद्देहार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मुताबिक मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस समय तक मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा था, यह उसी समय बढ़ रही है।कैलिफोर्निया में रोजाना औसतन 91 और टेक्सास में 66 लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है।

न्यूयॉर्क:  अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रोजाना होने वाली मौत की दर कम होने के बाद फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। देश में पिछले कुछ महीनों से संक्रमण के कारण मौत के मामलों की संख्या में रोजाना गिरावट आ रही थी। फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे उन राज्यों में भी मृतक संख्या कम हो रही थी, जहां संक्रमण के मामले और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। वैज्ञानिकों ने सचेत किया था कि रोजाना कम हो रही मृतक संख्या कुछ दिनों बाद बढ़नी शुरू हो जाएगी।

उनका कहना था कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कई सप्ताह बाद व्यक्ति की मौत होती है। विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया था कि संक्रमण के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण एक समय बाद मृतक संख्या बढ़ेगी और अब यही हो रहा है।

‘हार्वर्ड यूनिवर्सिटी’ में संक्रामक रोग विशेषज्ञ विलियम हानागे ने कहा, ‘‘मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है और जिस समय तक मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा था, यह उसी समय बढ़ रही है।’’

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार अमेरिका में 10 जून को रोजाना मृतक संख्या पिछले सात दिन में औसतन 664 रही है, जबकि दो सप्ताह पहले यह 578 थी। इस समयावधि में रोजाना मरने वाले लोगों की संख्या 27 राज्यों में बढ़ी है।

कैलिफोर्निया में रोजाना औसतन 91 और टेक्सास में 66 लोगों की संक्रमण से मौत हो रही है। इनके अलावा फ्लोरिडा, एरिज़ोना, इलिनोइस, न्यू जर्सी और साउथ कैरोलिना में भी रोजाना मृतक संख्या बढ़ रही है। मियामी के ‘केंडेल रीजनल मेडिकल सेंटर’ में नर्स रुबलास रुइज ने कहा, ‘‘हमारे आईसीयू में चार दिन से भी कम समय में 10 मरीजों की मौत हुई और उसके बाद मैंने गिनना ही बंद कर दिया क्योंकि मृतक संख्या तेजी से बढ़ी।’’

जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1,30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल