लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से अमेरिका में शेयर बाजार धराशायी, अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर

By भाषा | Updated: February 24, 2020 22:36 IST

दुनियाभर के दूसरे शेयर बाजारों में गिरावट को देखते हुये वॉल स्ट्रीट भी कारोबार शुरू होने दस मिनट में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक 2.8 प्रतिशत यानी 800 अंक गिरकर 28,191.85 अंक पर आ गया। इसके साथ ही व्यापक आधार वाला एस एण्ड पी 500 डोव 2.6 प्रतिशत गिरकर 3,252.23 अंक और प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रभुत्व वाला नास्डाक कंपोजिट सूचकांक 3.1 प्रतिशत गिरकर 9,282.16 अंक रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता का असर स्ट्रीट में देखा गया शुरुआत में ही डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 800 अंक यानी करीब 3 प्रतिशत तक नीचे आ गया।

कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में बढ़ती चिंता का असर सोमवार को वैश्विक शेयर बाजारों के साथ ही यहां वॉल स्ट्रीट में देखा गया जब कारोबार की शुरुआत में ही डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज करीब 800 अंक यानी करीब 3 प्रतिशत तक नीचे आ गया।

इस बीच व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री ने सोमवार को कहा कि चीन में कोरोना वायरस के फैलने का असर अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा, हालांकि असर कितना होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वॉल स्ट्रीट में सोमवार के शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

दुनियाभर के दूसरे शेयर बाजारों में गिरावट को देखते हुये वॉल स्ट्रीट भी कारोबार शुरू होने दस मिनट में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक 2.8 प्रतिशत यानी 800 अंक गिरकर 28,191.85 अंक पर आ गया। इसके साथ ही व्यापक आधार वाला एस एण्ड पी 500 डोव 2.6 प्रतिशत गिरकर 3,252.23 अंक और प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रभुत्व वाला नास्डाक कंपोजिट सूचकांक 3.1 प्रतिशत गिरकर 9,282.16 अंक रह गया।

चीन से शुरू हुये कोरोना वायरस का असर अब दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखने लगा है। दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में भी इस वायरस का प्रभाव देखा गया है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है। व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री ने सोमवार को यह आशंका जताई।

व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार परिषद के कार्यवाहक निदेशक टॉमस फिलिपसन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि वास्तविक खतरा, कोरोना वायरस है। अभी हमें नहीं पता है लेकिन हम प्रतीक्षा करो और देखो की नीति पर चल रहे हैं।’’ एक राष्ट्रीय व्यावसायिक आर्थिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि चीन में जो आर्थिक बंदी चल रही है उसका कोई असर नहीं होगा, यह होगा। 

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट