लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में क्रिसमस वाले हफ्ते में तेजी से बढ़े कोरोना वायरस के मामले

By भाषा | Updated: December 26, 2020 10:31 IST

Open in App

सियोल, 26 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आने के साथ यहां संक्रमण के कुल 55,902 मामले हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1,241 नए मामले सामने आए थे।

यहां बीते 15 दिन में संक्रमण के 15,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं तथा इस अवधि में 221 लोगों की मौत हुई जिसके साथ कोविड-19 के कारण मरने वालों की कुल संख्या 793 हो गई है।

एक समय ऐसा लग रहा था कि दक्षिण कोरिया कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीत रहा है लेकिन क्रिसमस वाले हफ्ते में अचानक मामले तेजी से बढ़ गए और ऐसा लगता है कि अधिकारियों को सामाजिक दूरी के नियम समेत अन्य पाबंदियों में सख्ती बरतनी होगी।

कोविड-19 के उपचार के लिए अधिक संस्थानों को निर्दिष्ट किया गया है तथा कई दर्जन सामान्य अस्पतालों को वायरस के मरीजों के लिए और आईसीयू बेड आवंटित करने का आदेश दिया गया है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी से जुड़े डॉ. क्वाक जिन ने बताया कि इस महीने कम से कम चार मरीजों ने अस्पताल में भर्ती होने के इंतजार में दम तोड़ दिया।

एजेंसी ने बताया कि 16,577 मरीजों का उपचार चल रहा है जिनमें से 299 की हालत गंभीर है।

कोरिया यूनिवर्सिटी अनसान अस्पताल में संक्रामक रोगों के विशेषज्ञ चो वुन सुक ने कहा कि सरकार को सर्दियों में वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर और तैयारियां करनी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा