लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस चीन से आया, सबसे अच्छे टीके अमेरिका से आए : रिपब्लिकन सीनेटर

By भाषा | Updated: June 9, 2021 09:28 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ जून अमेरिका द्वारा भारत जैसे देशों को कोविड-19 रोधी टीके और चिकित्सा सामान भेजने के बीच एक प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा कि कोरोना वायरस चीन से ‘‘आया’’ जबकि सबसे अच्छे टीके अमेरिका से आए।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की थी कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले वैश्विक टीका साझा कार्यक्रम ‘‘कोवैक्स’’ के तहत कई देशों को करीब 1.9 करोड़ टीके आवंटित करेगा।

सीनेटर जॉन कैनेडी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका में हालात बेहतर हैं लेकिन दक्षिण अमेरिका में बेहतर नहीं हैं। उप सहारा अफ्रीका में स्थिति ठीक नहीं है। भारत में बेहतर लेकिन अच्छी स्थिति नहीं है। और तथ्य तो तथ्य हैं, मैं इसे कोई राजनीतिक बयान नहीं बनाना चाहता। यह वायरस चीन से आया। सबसे अच्छे टीके अमेरिका से आए।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया को यह दिखाने का अवसर है कि अमेरिका का नेतृत्व कैसा होता है।

कैनेडी ने कहा, ‘‘हमारे पास लोगों की जान बचाने में मदद करने, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में समझदारी भरे काम करने और चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की बढ़त को रोकने का एक अवसर है। चीन के लोग अच्छे हैं लेकिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के सदस्य चोर हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम जानते हैं कि अमेरिका की तरह कई देश टीकों का निर्माण करने, उनका भंडारण और वितरण करने में सक्षम हैं। लेकिन कई देश ऐसा करने में समर्थ नहीं हैं और यह खतरनाक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा