लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: थाईलैंड में बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में प्रतिबंध लागू

By भाषा | Updated: June 27, 2021 10:09 IST

Open in App

बैंकॉक, 27 जून (एपी) थाईलैंड में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में रविवार को प्रतिबंध लागू किए गए।

बैंकॉक में रेस्तरां में बैठकर भोजन करने और 20 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, बैंकॉक और नौ अन्य प्रांतों में निर्माण स्थल बंद कर दिए गए हैं और श्रमिकों के क्वार्टर (आवास स्थल) सील कर दिए गए हैं। ये प्रतिबंध 30 दिन लागू रहेंगे।

थाईलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,995 मामलों की पुष्टि हुई और 42 लोगों की मौत हुई। संक्रमितों की संख्या हाल में दोगुनी हो गई है और स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कारखानों में कार्यरत और निर्माण कार्य में लगे प्रवासी श्रमिकों के सहयोग न करने के कारण ये मामले बढ़े हैं।

‘सेंटर फॉर कोविड​​-19 सिचुएशन एडमिनिस्ट्रेशन’ की प्रवक्ता अपिसमाई श्रीरंगसन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘शिविरों को बंद कर दिया गया था, लेकिन श्रमिक बाजारों और समुदायों के बीच गए और उन्होंने बीमारी फैला दी।’’

बैंकॉक में कई फील्ड अस्पतालों के निर्माण के बावजूद गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 रोगियों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या कम पड़ गई है। देश के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने शुक्रवार को कहा कि पूरे बैंकॉक के लिए सात दिन के कर्फ्यू के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया गया है।

नए प्रतिबंधों के तहत निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को बैंकॉक, उसके पांच पड़ोसी प्रांतों और देश के चार दक्षिणी प्रांतों में शिविरों में अलग-थलग कर दिया जाएगा। बैंकॉक में डिपार्टमेंट स्टोर और मॉल रात नौ बजे तक खुले रह सकते हैं, लेकिन रेस्तरां में बैठकर खाने की अनुमति नहीं है। सम्मेलन, बैठकें और पार्टियां रद्द कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात