लाइव न्यूज़ :

सीओपी26 : क्या होगा अगर वैश्विक तापमान में इजाफा तीन डिग्री सेलसियस पर पहुंच जाए?

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:44 IST

Open in App

(निगेल आर्नेल, यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग)

रीडिंग (ब्रिटेन), तीन नवंबर (द कन्वरसेशन) पेरिस जलवायु समझौते में दुनिया भर के देशों ने औद्योगिक क्रांति से पहले के वैश्विक तापमान के स्तर को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न बढ़ने देने की प्रतिबद्धता जताई है।

अगर सभी देश कार्बन उत्सर्जन घटाने की अपनी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी कर भी लेते हैं तब भी हम देखेंगे कि वैश्विक तापमान में इजाफा करीब 2.7 डिग्री सेल्सियस का होगा। कोई आश्चर्य नहीं कि ‘नेचर’ पत्रिका के एक नए सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी समिति (आईपीसीसी) के लगभग दो तिहाई लेखकों का अनुमान है कि वृद्धि तीन डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक की होगी।

तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव कितने अलग होंगे?

शुरुआत में यह समझना जरूरी है कि भले ही तापमान के अनुरूप प्रभाव बढ़े - तीन डिग्री सेल्सियस तापमान वृद्धि पर प्रभाव 1.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में दुगुने से अधिक होगा। ऐसा इसलिए कि वैश्विक तापमान में वृद्धि पहले से ही पूर्व-औद्योगिक स्तरों से लगभग 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है, इसलिए तीन डिग्री सेल्सियस पर प्रभाव 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले चार गुना अधिक होगा (0.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में अब से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि) ।

व्यावहारिक तौर पर तापमान के साथ प्रभाव आवश्यक रूप से रैखिक रूप से नहीं बढ़ते हैं। कुछ मामलों में तापमान बढ़ने पर वृद्धि तेज हो जाती है, इसलिए तीन डिग्री सेल्सियस पर प्रभाव 1.5 डिग्री सेल्सियस पर प्रभाव के चार गुना से अधिक हो सकता है। सबसे चरम पर, जलवायु प्रणाली कुछ "टिपिंग पॉइंट" (वह बिंदु जिस पर छोटे परिवर्तनों या घटनाओं की एक श्रृंखला बड़े, अधिक महत्वपूर्ण परिवर्तन का कारण बनने के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है) पार कर सकती है जिससे नीति या रुख में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है।

दो साल पहले सहयोगियों और मैंने वैश्विक तापमान वृद्धि के विभिन्न स्तरों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए एक अनुसंधान प्रकाशित किया था। हमने पाया कि, उदाहरण के लिए, एक बड़ी अत्यधिक गर्म हवा चलने (हीटवेव) की वैश्विक औसत वार्षिक संभावना 1981-2010 की अवधि में लगभग 5 प्रतिशत से बढ़कर 1.5 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 30 प्रतिशत लेकिन 3 डिग्री सेल्सियस पर 80 प्रतिशत हो जाती है।

वर्तमान में वर्षों में अपेक्षित नदी बाढ़ की औसत संभावना दो प्रतिशत से 1.5 डिग्री सेल्सियस पर 2.4 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, और 3 डिग्री सेल्सियस पर दुगुनी होकर 4 प्रतिशत हो जाती है। 1.5 डिग्री सेल्सियस पर, सूखा पड़ने के लिए समय का यह अनुपात लगभग दुगुना हो जाता है, और 3 डिग्री सेल्सियस पर यह तीन गुना से अधिक हो जाता है।

निश्चित तौर पर इन आंकड़ों में कुछ अनिश्चितताएं हैं जहां संभावित परिणामों का पैमाना तापमान वृद्धि के साथ बढ़ सकता है। दुनिया भर में परिवर्तनशीलता भी है, और यह परिवर्तनशीलता तापमान वृद्धि के साथ बढ़ती है, प्रभाव में भौगोलिक असमानताएं भी बढ़ती हैं। नदी में बाढ़ का खतरा दक्षिण एशिया में खासकर तेजी से बढ़ेगा और सूखा वैश्विक तुलना में अफ्रीका में ज्यादा पड़ेगा।

ब्रिटेन जैसी जगहों पर भी 1.5 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री सेल्सियस के बीच का अंतर ज्यादा हो सकता है जहां जलवायु परिवर्तन के प्रभाव अन्य जगहों की तुलना में अपेक्षाकृत कम गंभीर होंगे। लोगों के लिए वास्तविक परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि ये प्रत्यक्ष भौतिक प्रभाव - सूखा, गर्म हवाओं की लहरें, बढ़ते समुद्र तल - अर्थव्यवस्था के तत्वों के बीच आजीविका, स्वास्थ्य और परस्पर संबंध को कैसे प्रभावित करते हैं।

कोविड-19 के दौरान का हमारा अनुभव बताता है कि जो व्यवस्था के लिए अपेक्षाकृत मामूली प्रारंभिक गड़बड़ी प्रतीत होती है, वह बड़े और अप्रत्याशित प्रभाव पैदा कर सकती है, और हम जलवायु परिवर्तन के साथ भी इसकी उम्मीद कर सकते हैं।

यदि तापमान बढ़ता है और भौतिक प्रभाव जैसे ग्लेशियरों का पिघलना या चरम मौसमी परिस्थितियां अक्सर गैर-रैखिक होती हैं, इसलिए तापमान बढ़ने और लोगों, समाजों और अर्थव्यवस्थाओं पर प्रभाव के बहुत अधिक गैर-रैखिक होने की संभावना है। इसका मतलब है कि तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि पर दुनिया 1.5 डिग्री सेल्सियस की दुनिया से बहुत खराब होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा 117, शिवसेना 53, एनसीपी 37, कांग्रेस 28 सीट पर मारी बाजी?, पीएम मोदी, अमित शाह और NDA नेताओं ने दी बधाई

भारतअरुणाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावः 245 में से 170 सीट पर जीत, ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

क्राइम अलर्टदिसंबर 2024 और मार्च 2025 के बीच 7वीं कक्षा की छात्रा से कई महीने तक बलात्कार, 15 वर्षीय पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म, 34 वर्षीय आरोपी राजेश अरेस्ट

क्रिकेटIND W vs SL W 1st T20I: विश्व विजेता टीम ने जीत से की शुरुआत, श्रीलंका को 32 गेंद रहते 08 विकेट से हराकर 05 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ली, स्मृति मंधाना के 4000 रन पूरे

पूजा पाठPanchang 22 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

विश्व अधिक खबरें

विश्वBangladesh Violence: भारत के खिलाफ बांग्लादेश में षड्यंत्र

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का