लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके लगवाने को लेकर विवाद, ह्यूस्टन में 150 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी गई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 10:56 IST

Open in App

डलास (अमेरिका), 23 जून (एपी) अमेरिका में ह्यूस्टन के एक अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीके लगवाने से इनकार करने वाले 150 से अधिक कर्मचारियों को या तो प्रशासन ने निकाल दिया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। एक न्यायाधीश ने टीके की आवश्यकता पर कर्मचारी की ओर से दायर मुकदमे को खारिज कर दिया था, जिसके बाद ये कदम उठाए गए।

‘ह्यूस्टन मेथोडिस्ट’ अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि 153 कर्मचारियों ने दो सप्ताह की निलंबन अवधि में या तो इस्तीफा दे दिया या मंगलवार को उन्हें निकाल दिया गया।

कोरोनो वायरस के खिलाफ मरीजों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य देखभाल संस्थान क्या कर सकते हैं, इस संदर्भ में मामले को करीब से देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में इस तरह का यह पहला मामला है, लेकिन इस पर चर्चा अभी समाप्त नहीं हुई है।

इस महीने की शुरुआत में, एक संघीय न्यायाधीश ने टीकाकरण की आवश्यकता को लेकर 117 कर्मचारियों की ओर से दायर मुकदमे को खारिज कर दिया था। अमेरिकी जिला न्यायाधीश लिन ह्यूजेस ने 12 जून को मुकदमा खारिज करते हुए कहा था कि मुकदमे में टीके के प्रयोगात्मक तथा खतरनाक होने के दावे गलत हैं। अगर उसके कर्मचारियों को यह मंजूर नहीं है तो वे कहीं और काम कर सकते हैं।

अमेरिका में सबसे पहले ह्यूस्टन अस्पातल प्रणाली ने ही अप्रैल में कर्मचारियों को टीका लगवाने का निर्णय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल