लाइव न्यूज़ :

सामने आया इमरान खान पर हमला करने वाले शख्स का वीडियो, हमलावर ने कहा- मैं सिर्फ उनकी हत्या करना चाहता था

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 5, 2022 09:39 IST

पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला तब हुआ जब खान जल्दी चुनाव कराने की अपनी मांग को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअपने कबूलनामे में हमलावर ने कहा कि अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे कोई पछतावा नहीं है।हमलावर ने आगे कहा कि मैं बस यही सोच रहा हूं कि वह बच गया।हमलावर ने कहा कि मैं इमरान खान को मारना चाहता था क्योंकि वह खुद को एक पैगंबर के रूप में पेश कर रहा था।

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया, जिसमें उनके पैर में गोली लगी, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। इस हमले को लेकर खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया कि यह "हत्या का प्रयास" था। इस बीच इमरान खान पर हमला करने वाले शख्स का वीडियो सामने आया है। 

इस वीडियो को शमा जुनेजो ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। अपने कबूलनामे में हमलावर ने कहा, "मैं केवल इमरान खान की हत्या करना चाहता था और मैंने कंटेनर में 8-9 गोलियां दागीं, फिर इमरान के गार्डों ने मुझ पर गोलियां चलाईं जिससे मेरे पास खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई।" बता दें कि पुलिस अधिकारियों ने उसके मोबाइल में मिले धार्मिक वीडियो क्लिप के बारे में भी पूछताछ की।

वहीं, अपने कबूलनामे में हमलावर ने ये भी कहा कि अल्हम्दुलिल्लाह, मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं बस यही सोच रहा हूं कि वह बच गया। मैं इमरान खान को मारना चाहता था क्योंकि वह खुद को एक पैगंबर के रूप में पेश कर रहा था। वहीं, शमा जुनेजो आगे लिखती हैं कि हमलावर का कबूलनामा सचमुच रोंगटे खड़े कर देता है। इस भयानक प्रयास से बचने के लिए इमरान खान बहुत भाग्यशाली हैं। पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास यह घटना उस समय हुई जब खान जल्दी चुनाव कराने की अपनी मांग को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा