लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के पहनावे को लेकर इमरान खान के विवादास्पद बयान की हर तरफ निंदा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:53 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 जून पाकिस्तान में बलात्कार के बढ़ते मामलों के बीच महिलाओं के पहनावे पर विवादास्पद बयान को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान विपक्षी महिला सांसदों के निशाने पर आ गये हैं।

एचबीओ को हाल में दिये साक्षात्कार में खान से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि महिलाओं के पहनावे की वजह से बलात्कार की घटनाएं होती हैं, इसके जवाब में पाक प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कोई महिला बहुत कम कपड़े पहन रही है तो इसका असर होगा, इसका पुरुषों पर असर होगा, जब तक कि वे रोबोट नहीं हैं। मेरा मतलब है कि यह सामान्य समझ की बात है।’’

खान (68) के जवाब से सन्न रह गये साक्षात्कारकर्ता जोनाथन स्वैन ने अपना सवाल दूसरे तरीके से पूछा, ‘‘लेकिन क्या इससे वास्तव में यौन हिंसा के कृत्यों को उकसावा मिलता है?’’

अपने रुख पर कायम खान ने कहा, ‘‘यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैसे समाज में रहते हैं। अगर किसी समाज में लोगों ने ऐसी चीजें नहीं देखी हैं तो इसका असर होगा। आपके जैसे समाज में शायद असर नहीं पड़े। यह सांस्कृतिक साम्राज्यवाद है। जो भी हमारी संस्कृति में है, उसे अन्य सभी को स्वीकार करना चाहिए।’’

खान के विवादास्पद बयान की निंदा करते हुए विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर शेरी रहमान ने ट्वीट किया, ‘‘चाहे हमारे कानून हों या मजहब हो, बिल्कुल साफ है कि महिलाओं के लिए सम्मान की सामने वाली की जिम्मेदारी होती है। किसी को महिलाओं को हिंसा, बलात्कार या महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराने का या वे क्या पहनें, ये बताने का अधिकार नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री ऐसा कर रहे हैं, इससे हैरान हूं।’’

उन्होंने कहा कि इमरान खान ऐसा कहकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले और उनका दमन करने वालों की हरकतों को जायज ठहरा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान अत्यंत गैरजिम्मेदाराना और निंदनीय है।

सिंध की महिला विकास मंत्री शहला रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री को ‘महिलाओं पर नजर रखने’ के बजाय देश के सामने मौजूद मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने ट्वीट करके खान के बयान की निंदा की।

बाद में सत्तारूढ़ तहरीक ए इंसाफ की ओर से जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जरताज गुल और पार्टी सांसद मलीका अली बुखारी तथा कंवल शौजाब ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन बुलाकार कहा कि खान के बयानों को गलत तरह से पेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला