लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, बुजुर्गों को भी खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2021 09:52 IST

डॉ वसीला ने कहा, ‘‘महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष की आयु के किशारों को भी अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।’’ जसत ने कहा, ‘‘अब चौथी लहर की शुरुआत में सभी आयुवर्गों में मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों में विशेष तौर पर मामले बढ़े

Open in App
ठळक मुद्दे60 से अधिक आयु और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के सबसे अधिक मामलेपांच से कम उम्र के बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने के मामले बढ़े

जोहानिसबर्गः ओमीक्रॉन के खतरों के बीच दक्षिण अफ्रीका में विशेषज्ञों ने बच्चों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। देश में शुक्रवार रात तक संक्रमण के 16,055 नए मामले सामने आ चुके थे और 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डीसीज (एनआईसीडी) की डॉ वसीला जसत ने कहा, ‘‘हमने देखा कि पहले बच्चे कोविड महामारी से इतने प्रभावित नहीं हुए, बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत भी ज्यादातर नहीं पड़ी।’’

60 से अधिक आयु और पांच साल से कम उम्र के बच्चों के सबसे अधिक मामले

डॉ वसीला ने कहा, ‘‘महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष की आयु के किशारों को भी अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।’’ जसत ने कहा, ‘‘अब चौथी लहर की शुरुआत में सभी आयुवर्गों में मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों में विशेष तौर पर मामले बढ़े।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, संक्रमण के मामले अब भी बच्चों में ही सबसे कम हैं। सर्वाधिक मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हैं और उसके बाद सबसे अधिक मामले पांच साल से कम उम्र के बच्चों में हैं।

पांच से कम उम्र के बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने के मामले बढ़े

पांच से कम उम्र के बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने के मामले बढ़े हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था।’’ एनआईसीडी के डॉ माइकल ग्रूम ने कहा, ‘‘मामले बढ़ने को लेकर तैयारी के महत्व पर विशेष जोर की जरूरत है जिसमें बच्चों के लिए बिस्तर और कर्मचारियों को बढ़ाया जाए।’’ स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में से सात में संक्रमण के मामले और संक्रमण की दर बढ़ रही है। 

टॅग्स :बी.1.1529साउथ अफ़्रीकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला