लाइव न्यूज़ :

शांतिरक्षकों के सामने जटिल संघर्षों के कारण बड़े खतरे हैं: संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:41 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 20 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने कहा कि मौजूदा समय में संघर्ष अधिक जटिल हो गए हैं और वे जातीय तनाव एवं संगठित अपराध से लेकर संसाधनों के अवैध दोहन और आतंकवाद तक कई कारकों से प्रभावित होते हैं, जिसके कारण 66,000 से अधिक संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक पहले से अधिक खतरों का सामना कर रहे हैं।

लैक्रोइ ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के साथ शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा कि यदि दो-तीन साल पहले के समय से तुलना की जाए, तो भी ‘‘हमारे अधिकतर शांतिरक्षा मिशनों के लिए राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी हालात खराब हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह बात भी ‘‘उतनी ही महत्वपूर्ण’’ है कि ये संघर्ष ‘‘बहु चरणीय’’ हैं और ये अकसर स्थानीय और राष्ट्रीय होने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक भी होते हैं। उन्होंने उदाहरण के तौर पर अफ्रीका के गरीब साहेल क्षेत्र का जिक्र किया, जहां आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं।

लैक्रोइ ने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकयों, फर्जी समाचारों के प्रभाव और संघर्षों पर गलत सूचना समेत कई ऐसे कारक हैं, जो संघर्ष बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र समूह ‘‘हमारे कदमों को कमजोर करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’

उन्होंने दक्षिण कोरिया के सियोल में सात-आठ दिसंबर को होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक को शांति सैनिकों के प्रदर्शन, प्रभाव और उनके उपकरणों की प्रभावशीलता में सुधार करने और इन प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला