लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन ज़ेलेंस्की बनेंगे यूक्रेन के नए राष्ट्रपति, जीत के बाद कहा- कुछ भी संभव है!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 22, 2019 12:14 IST

ज़ेलेंस्की ने अपनी जीत की खुशी मनाते हुए लिखा, 'मैं अभी आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति नहीं बना हूं लेकिन यूक्रेन के एक नागरिक के तौर पर मैं पूर्व सोवियत संघ के सभी देशों से कह सकता हूं, हमें देखिए, कुछ भी संभव है।'

Open in App

कॉमेडियन वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पद के लिए हुए उपचुनाव में लगभग 73 प्रतिशत मतों के साथ राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को हराकर आधिकारिक प्रारंभिक परिणामों के अनुसार जीत हासिल कर ली है। पोरोशेंको ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल की घोषणा के बाद हार मान ली। उन्होंने कहा कि वह नए राष्ट्रपति को चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा और उनके शपथ ग्रहण के बीच भूमिका के लिए तैयार करने में मदद करेंगे। जीत के बाद जे़लेंस्की ने कहा कि यहां कुछ भी संभव है।

ज़ेलेंस्की ने अपनी जीत की खुशी मनाते हुए लिखा, 'मैं अभी आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति नहीं बना हूं लेकिन यूक्रेन के एक नागरिक के तौर पर मैं पूर्व सोवियत संघ के सभी देशों से कह सकता हूं, हमें देखिए, कुछ भी संभव है।'

ज़ेलेंस्की की जीत पर निवर्तमान राष्ट्रपति पोरोशंको ने कहा कि अगले महीने मैं राष्ट्र प्रमुख के कार्यालय को छोड़ दूंगा। यह यूक्रेनी लोगों के बहुमत का निर्णय है। मैं इस निर्णय को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ कार्यालय छोड़ रहा हूं, राजनीति नहीं। इसका अलावा उन्होंने नए राष्ट्रपति को पूरा सहयोग करने की भी घोषणा की।

कौन हैं वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की

ज़ेलिंस्की यूक्रेन की एक कॉमिक टीवी सीरीज में काम करते हैं। इस सीरीज में उनका किरदार गलती से राष्ट्रपति बन जाता है। लेकिन अब असली जिंदगी में भी ज़ेलेंस्की अचानक राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। 

टॅग्स :यूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्वराष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश?, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन ने 91 लंबी दूरी के ड्रोन से किया हमला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल