लाइव न्यूज़ :

कोलोराडो गोलीबारी: छठवीं का बच्चा करना चाहता था हमलावर से सीधा मुकाबला, सामना करने के लिए उठा लिया था बेसबॉल बैट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 19:18 IST

इस घटना में 18 साल का केंड्रिक कॉस्टिलो मारा गया जबकि 8 अन्य घायल हुए। हालांकि दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया। जहां गोलीबारी की घटना हुई वह स्थान कोलंबिया हाईस्कूल से 8 किलोमीटर दूर है जहां 20 साल पहले खतरनाक गोलीबारी हुई थी।

Open in App

हायलैंड्स रैंच स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में जब बच्चे आंसू बहा रहे थे वहीं एक 12 साल के एक बच्चे नाटे हॉली का कहना था कि वास्तव में यह बहुत ही अराजक था। बहुत से बच्चों को नहीं पता था कि इस स्थिति में क्या करना है। नाते ने भी जब बंदूकधारियों को खिड़की से देखा उस समय उसे कुछ समझ नहीं आया और वह जैसे उसी स्थिति में जम गया हो। उसने बताया कि टीचर ने बच्चों को शांत रहने और डेस्क के नीचे छिप जाने को कहा। लेकिन नाटे ने सीएनएन के ब्रूक ब्लाडविन को बताया कि संयोग से मेरे हाथ में मेटल का बेसबॉल था और मैं उनसे लड़ना चाहता था। 

अब कम्युनिटी के लोगों ने दुख जताते हुए कहा कि अब हम इस तरह की होने वाली गोलीबारी के शिकार नहीं बनेंगे। कुछ हफ्तों पहले ही नाटे के स्कूल में तालाबंदी का नोटिस लगा था। ये नोटिस गोलीबारी की एक घटना के 20 साल पूरे होने के दौरान ऐसी ही किसी घटना के आशंका के चलते लगाया गया था। यह तीसरी बार है जब नाटे के पिता इस तरह की घटनाओं के चलते उसे स्कूल बुलाने पहुंचे। लेकिन यह पहली बार है जब उनका बच्चा खुद इस घटना का प्रत्यक्ष गवाह था। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से उनका बेटा इस घटना में बच गया।

इस घटना में 18 साल का केंड्रिक कॉस्टिलो मारा गया जबकि 8 अन्य घायल हुए। हालांकि दोनों हमलावरों को पकड़ लिया गया। जहां गोलीबारी की घटना हुई वह स्थान कोलंबिया हाईस्कूल से 8 किलोमीटर दूर है जहां 20 साल पहले खतरनाक गोलीबारी हुई थी।

केंड्रिक के पिता जॉन कॉस्टिलो ने डेनेवर पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में उसे वर्ल्ड का सबसे अच्छा बच्चा बताया। कहा कि हमलावर जैसे ही उसके क्लास में घुसे थे केंड्रिक को छिप जाना चाहिए लेकिन यह उसकी आदत में नहीं। उसका स्वभाव लोगों की मदद करना और उन्हें बचाना था। कॉस्टिलो ने बताया कि वह साइंस और रोबोटिक्स के लिए दीवाना था। पास के ही एक कॉलेज में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जाने वाला था।    

जानें पूरा मामला-अमेरिका के हायलैंड्स रैंच के एक स्कूल के दो छात्रों ने अपने एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और आठ अन्य को जख्मी कर दिया। डगलस काउंटी के शेरिफ के अधिकारियों ने बताया कि 18 साल का डेवोन एरिकसन और एक अन्य छात्र मंगलवार दोपहर को एसटीईएम स्कूल हायलैंड्स रैंच में घुसे और दो कक्षाओं में बैठे छात्रों पर गोलियां चलाना शुरू कर दीं। अचानक हुई गोलीबारी में किसी को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। इसके बाद छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

शेरिफ टॉनी स्परलॉक ने बताया कि कुछ मिनटों के अंदर शेरिफ विभाग के नजदीकी सबस्टेशन के अधिकारी स्कूल पहुंच गए और संघर्ष के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। ठीक एक हफ्ते पहले नॉर्थ कैरोलिना चार्लोट विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने दो छात्रों की हत्या कर दी थी और चार अन्य को जख्मी कर दिया था। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा