लाइव न्यूज़ :

अच्छे नंबरों के लिए छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले कॉलेज प्रोफेसर को दो साल की सजा, चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

By विशाल कुमार | Updated: January 17, 2022 10:43 IST

यह मामला पिछले साल सितंबर में तब सामने आया जब एक छात्रा और प्रोफेसर के बीच की बातचीत के चैट लीक हो गए और वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. इसके बाद अफ्रीकी देश मोरक्को में हंगामा मच गया था.

Open in App
ठळक मुद्देमोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर को दो साल की सजा सुनाई गई.प्रोफेसर के बीच की बातचीत के चैट लीक हो गए और वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे.लोग सड़कों पर निकलकर रैलियां और प्रदर्शन करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे थे.

रबात: परीक्षा में अच्छे नंबरों के बदले में छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले एक कॉलेज प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया जबकि इस मामले में चार अन्य प्रोफेसरों की अदालत में पेशी होनी है.

यह मामला अफ्रीकी देश मोरक्को का है जहां पर हसन यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर को अमर्यादित व्यहार, यौन उत्पीड़न करने और हिंसा का दोषी पाए जाने के बाद दो साल की सजा सुनाई गई.

यह मामला पिछले साल सितंबर में तब सामने आया जब एक छात्रा और प्रोफेसर के बीच की बातचीत के चैट लीक हो गए और वे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. इसके बाद पूरे देश में हंगामा मच गया था.

लोग सड़कों पर निकलकर रैलियां और प्रदर्शन करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे थे. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोरक्को के किसी यूनिवर्सिटी में किसी हाई प्रोफाइल मामले में यह सजा दिए जाने का पहला मामला है.

यूनिवर्सिटी के पांच प्रोफसरों पर आरोप है कि उन्होंने अच्छे नंबरों के बदले में छात्रों को सेक्स के लिए मजबूर किया. हाल के समय में इस तरह की कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसके कारण मोरक्को के विश्वविद्यालयों की छवि खराब हुई है. हालांकि, यह एक अलग तरह का मामला था जिसके कारण पहली बार इसे अदालत में ले जाया गया.

टॅग्स :यौन उत्पीड़नमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा